अब गूगल मैप बताएगा आपके एरिया में कहां है कोविड-19 के मरीज, ट्रेवलिंग के दौरान यूजर्स को मिलेगी मदद; ऐसे काम करेगा फीचर

कोविड-19 महामारी से लड़ाई में गूगल लगातार कई प्रयोग कर रहा है। ऐसे में अब ये कंपनी गूगल मैप में 'कोविड लेयर' नया का नया फीचर जोड़ने वाली है। गूगल का कहना है कि इस फीचर की मदद से यूजर जिस एरिया में ट्रेवल कर रहे हैं या कहीं जाने वाले हैं वहां पर कोविड-19 की स्थिति जान पाएंगे। यानी उस क्षेत्र में कोविड के कितना मामले हैं, इस बात का पता चल जाएगा।

हालांकि, गूगल ने अभी इस फीचर को रिलीज करने की तय तारीख नहीं बताई है। गूगल ने ट्वीट करके इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल मैप का नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए इस सप्ताह मिल सकता है।

ऐसे काम करेगा कोविड लेयर फीचर

गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि गूगल मैप पर जब यूजर मैप को ओपन करेगा तब उसे लेयर बटन में COVID -19 info फीचर मिलेगा। जैसे ही इस फीचर पर जाएंगे ये मैप कोविड की स्थिति के हिसाब से बदल जाएगा। यह क्षेत्र में प्रति 1,00,000 लोगों पर सात दिन के नए मामलों का औसत दिखाएगा और बताएगा कि मामले बढ़ रहे हैं या कम हो रहे हैं।

गूगल इसमें कलर कोडिंग फीचर भी जोड़ेगा जो यूजर्स को एक एरिया में नए मामलों के डेस्टिनी को तोड़ने में मदद करेगा। ट्रेडिंग मैप डेटा उन सभी 220 देशों और क्षेत्रों का कंट्री लेवल दिखाएगा, जो गूगल मैप्स सपोर्ट करते हैं। साथ ही इसका राज्य या प्रांत, काउंटी और शहर स्तर पर डेटा उपलब्ध है।

गूगल विभिन्न सोर्स से एक विशेष क्षेत्र में कोविड-19 मामलों का डेटा कलेक्ट करेगा, जिसमें जॉन्स हॉपकिन्स, न्यूयॉर्क टाइम्स और विकिपीडिया शामिल होंगे। ये सोर्स सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठनों जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन, सरकारी स्वास्थ्य मंत्रालयों, राज्य और स्थानीय स्वास्थ्य एजेंसियों और अस्पतालों से डेटा प्राप्त करेगा।

देश में कोविड-19 की स्थिति

देश में बीते छह दिन से कोरोना के आंकड़े राहत दे रहे हैं। इस दौरान नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। बुधवार को 86 हजार 703 संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 87 हजार 458 मरीज ठीक हो गए। अब 9.66 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा सबसे ज्यादा 10.17 लाख था, यानी बीते छह दिन में 51 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। 12 सितंबर को सबसे ज्यादा 24 हजार एक्टिव केस बढ़े थे।

देश में अब तक 57 लाख 30 हजार 184 केस आ चुके हैं। 46 लाख 71 हजार 850 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 91 हजार 173 की मौत हो चुकी है। बुधवार को 1123 मरीजों ने जान गंवाई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देश में अब तक 57 लाख 30 हजार 184 केस आ चुके हैं। 46 लाख 71 हजार 850 लोग ठीक हो चुके हैं।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
अब गूगल मैप बताएगा आपके एरिया में कहां है कोविड-19 के मरीज, ट्रेवलिंग के दौरान यूजर्स को मिलेगी मदद; ऐसे काम करेगा फीचर अब गूगल मैप बताएगा आपके एरिया में कहां है कोविड-19 के मरीज, ट्रेवलिंग के दौरान यूजर्स को मिलेगी मदद; ऐसे काम करेगा फीचर Reviewed by Insurance Advisor on September 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.