इस फेस्टिव सीजन आप होंडा कंपनी की कार खरीदन की सोच रहे हैं, तब ये महीना इसके लिए बेस्ट टाइम है। दरअसल, कंपनी अपनी सिलेक्टेड मॉडल पर 2.50 लाख रुपए तक का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के इस डिस्काउंट की लिस्ट में होंडा सिविक, अमेज और WR-V मॉडल शामिल हैं। इन पर मिनिमम 20,000 रुपए का डिस्काउंट तो मिलेगा ही। आइए डिस्काउंट पर एक नजर डालते हैं...
होंडा सिविक
2.50 लाख रुपए तक का फायदा

कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान सिविक पर सबसे ज्यादा 2.50 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। डीलर्स इसके पेट्रोल वैरिएंट पर 1 लाख रुपए और डीजल वैरिएंट पर 2.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रहे हैं। कंपनी इसका BS6 मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। ये कार 1597cc से लेकर 1799cc तक के इंजन वैरिएंट में आती है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं।
होंडा सिविक की एक्स-शोरूम कीमत
| वैरिएंट | कीमत |
| V CVT पेट्रोल | 17,93,900 रुपए |
| VX CVT पेट्रोल | 19,44,900 रुपए |
| ZX CVT पेट्रोल | 21,24,900 रुपए |
होंडा अमेज
27,000 रुपए तक का फायदा

कंपनी दूसरा बड़ा डिस्काउंट होंडा अमेज पर दे रही है। इस कार पर 27 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। 2018 में कंपनी ने अपनी इस कार का मॉडल पूरी तरह बदल दिया था। जिसके बाद ये ज्यादा लग्जरी कार दिखने लगी। इसका इंटीरियर भी बदल दिया गया है। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है। कार पर 12 हजार रुपए की एक्सटेंड वारंटी ऑफर और 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहे हैं।
होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत
| वैरिएंट | कीमत |
| E MT पेट्रोल | 6,17,000 रुपए |
| S MT पेट्रोल | 6,88,000 रुपए |
| V MT पेट्रोल | 7,48,000 रुपए |
| S CVT पेट्रोल | 7,78,000 रुपए |
| VX MT पेट्रोल | 7,96,000 रुपए |
| V CVT पेट्रोल | 8,38,000 रुपए |
| VX CVT पेट्रोल | 8,79000 रुपए |
होंडा WR-V
20,000 रुपए तक का फायदा

होंडा अपनी इस कार पर 20 हजार रुपए का फायदा दे रही है। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया है। इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी खरीद सकते हैं। ये भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV300 और फोर्ड ईकोस्पोर्ट को टक्कर देती है। कंपनी कार के सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट दे रही है।
होंडा WR-V की एक्स-शोरूम कीमत
| वैरिएंट | कीमत |
| SV MT पेट्रोल | 8,49,900 रुपए |
| VX MT पेट्रोल | 9,69,900 रुपए |
| SV MT डीजल | 9,79,900 रुपए |
| VX MT डीजल | 10,99,900 रुपए |
नोट: आपका डीलर आपको एडिशनल डिस्काउंट दे सकता है। ये ऑफर अलग-अलग डीलर्स के पास बदल सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: