दूसरी तिमाही में जापान की रियल जीडीपी में 28% की गिरावट, पिछले महीने के अनुमान से काफी बुरे हालात

कोरोना महामारी के कारण जापान की अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जापान के कैबिनेट ऑफिस ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में रियल ग्रॉस जीडीपी में वार्षिक आधार पर 28.1 फीसदी की गिरावट रही है। यह पिछले महीने के 27.8 फीसदी के अनुमान के मुकाबले बुरे हालात हैं।

निर्यात घटने के कारण जीडीपी में गिरावट

कोरोनावायरस महामारी के कारण लोगों को घरों पर रहने को मजबूर होना पड़ा है। इसके अलावा रेस्टोरेंट-स्टोर्स बंद पड़े हैं। ट्रेवल एंड टूरिज्म कारोबार ठप पड़ा है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं और कई कंपनियां प्रभावित हुई हैं। जापान की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है। लॉकडाउन के कारण निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे जापान की जीडीपी में बड़ी गिरावट रही है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नया प्रधानमंत्री चुनने की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर अगले सप्ताह पार्टी सदस्य वोटिंग कर सकते हैं। कैबिनेट ऑफिस का कहना है कि नया पीएम चुने जाने के बाद ग्रोथ को बढ़ाना प्राथमिकता रहेगी।

कैश इनकम में थोड़ा सुधार

कैबिनेट ऑफिस की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, कैश इनकम में थोड़ा सुधार हुआ है। कोरोना महामारी के कंट्रोल में आने के चलते कंज्यूमर खर्च और अन्य कारोबारी गतिविधियों में तेज सुधार की उम्मीद जताई गई है। डाटा से पता चलता है कि ग्रोथ तेजी के लिए संघर्ष कर रही है। तिमाही आधार पर अर्थव्यवस्था में 7.9 फीसदी की गिरावट आई है।

2009 से बड़ी गिरावट

कैबिनेट ऑफिस के मुताबिक, सरकार ने 1980 से जीडीपी का तुलनात्मक रिकॉर्ड रखना शुरू किया है। इसके मुताबिक 2009 में आए वित्तीय संकट में जीडीपी में 17.8 फीसदी की गिरावट रही थी। यह पहली सबसे बड़ी गिरावट थी। अब 2020 की दूसरी तिमाही में 2009 की पहली तिमाही से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड को छोड़ दें तो यह वर्ल्ड वॉर-2 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

पहली तिमाही में ही मंदी में घिर गया था जापान

जापान इस वर्ष की पहली तिमाही में ही मंदी से घिर गया था। पहली तिमाही में जापान की जीडीपी में वार्षिक आधार 2.3 फीसदी की गिरावट रही थी। जबकि पिछले साल की अंतिम तिमाही में 7 फीसदी की गिरावट रही थी। सामान्य तौर पर लगातार दो तिमाही में गिरावट को मंदी का संकेत माना जाता है। पिछले साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रोथ सपाट रही थी।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

कोरोनावायरस महामारी के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्डेड इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए गुरुवार को जारी अपने दूसरे अनुमान में कहा कि अर्थव्यवस्था में 31.7 फीसदी गिरावट आई है। पहले अनुमान में सरकार ने जुलाई के आखिर में कहा था कि जून तिमाही में अमेरिका की इकोनॉमी 32.9 फीसदी गिरी है। इससे पहले अमेरिकी इकोनॉमी के रिकॉर्ड में सबसे बड़ी तिमाही गिरावट 1958 में आई थी। उस समय इकोनॉमी 10 फीसदी गिरी थी। अमेरिका ने जीडीपी विकास का रिकॉर्ड 1947 से रखना शुरू किया है।

दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड 11.5% घटी कनाडा की जीडीपी

कनाडा के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रॉडक्ट (जीडीपी) में कोरोनावायरस महामारी के कारण इस साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में रिकॉर्ड 11.5 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भी कनाडा की जीडीपी 2.1 फीसदी घट गई थाी। अर्थव्यवस्था में लगातार दो तिमाही में गिरावट होने के बाद अर्थशास्त्र के नियम के मुताबिक कनाडा आर्थिक मंदी में फंस चुका है। कनाडा में 1961 में पहली बार तिमाही आंकड़ा दर्ज किए जाने के बाद से यह जीडीपी में सबसे बड़ी गिरावट है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जापान की अर्थव्यवस्था निर्यात पर निर्भर है। लॉकडाउन के कारण निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे जापान की जीडीपी में बड़ी गिरावट रही है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
दूसरी तिमाही में जापान की रियल जीडीपी में 28% की गिरावट, पिछले महीने के अनुमान से काफी बुरे हालात दूसरी तिमाही में जापान की रियल जीडीपी में 28% की गिरावट, पिछले महीने के अनुमान से काफी बुरे हालात Reviewed by Insurance Advisor on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.