वोडाफोन-आइडिया बनी Vi ; कंपनी ऑफर कर रही 28 से 365 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई प्लान, इनमें मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा सहित कई फायदे

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया अब ‘Vi’ बन गई है। Vi में V यानी वोडाफोन और i यानी आइडिया है। कंपनी के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान नई Vi वेबसाइट पर लिस्टेड हैं। अब आप https://www.myvi.in/ पर वोडाफोन-आइडिया यानी Vi के सभी प्लान देख सकते हैं। Vi के मौजूदा प्रीपेड प्लान्स 19 रुपए से शुरू हैं। 19 रुपए वाले प्लान में 200 एमबी डेटा और किसी भी नेटवर्क पर लोकल/नेशनल अनलिमिटेड कॉल्स 2 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। हम आपको Vi के 28, 56, 84 और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में बता रहे हैं।


28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


149 रुपए का प्लान
28 दिन वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इसमें 2GB का डाटा मिल रहा है। प्लान में 300 एसएमएस का फायदा भी है।


219 रुपए का प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1GB डाटा मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन का बेनेफिट भी मौजूद है।


249 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको रोजाना 1.5GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल का बेनेफिट भी उपलब्ध है। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।


299 रुपए का प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 4GB डाटा मिलेगा। प्लान में 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।


56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


269 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको कुल 4 GB डाटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान में आपको कुल 600 लोकल/नेशनल SMS भी मिलेंगे।


399 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको रोजाना 1.5जीबी डाटा के साथ अनलमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।


449 रुपए का प्लान
वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में आपको रोजाना 4जीबी डाटा के साथ अनलमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे।


84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


379 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इसके साथ फ्री नेशनल रोमिंग और कुल 1,000 फ्री नेशनल SMS का भी लाभ दिया जाता है। यह प्लान खास तौर पर कम डाटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें यूजर्स को कुल 6जीबी डाटा मिलता है।


599 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में ग्राहक को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 फ्री नेशनल SMS का भी लाभ दिया जाता है। इसके अलावा इसमें रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी Vodafone Play और Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।


699 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान के साथ डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है। इस प्लान के साथ भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। यूजर्स को इसके साथ फ्री नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 फ्री नेशनल SMS का भी लाभ दिया जाता है। इसके साथ यूजर्स को रोजाना 4जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी Vodafone Play और Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।


365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान


1,499 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सालभर के लिए 24जीबी डाटा मिलता है। इसमें रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।


2,399 रुपए वाला प्लान
इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 1.5 जीबी डाटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही वोडाफोन यूजर्स को वोडाफोन प्ले और Zee5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी 1 साल की वैलिडिटी वाले 2 प्लान ऑफर कर रही है


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
वोडाफोन-आइडिया बनी Vi ; कंपनी ऑफर कर रही 28 से 365 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई प्लान, इनमें मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा सहित कई फायदे वोडाफोन-आइडिया बनी Vi ; कंपनी ऑफर कर रही 28 से 365 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई प्लान, इनमें मिलेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा सहित कई फायदे Reviewed by Insurance Advisor on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.