बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों और निफ्टी 100 अंकों की बढ़त के साथ खुला, टीसीेेेएस और अदानी पोर्ट के शेयरों में 3-3% की बढ़त
शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 438.29 अंक ऊपर 36,991.89 पर और निफ्टी 104.85 अंक ऊपर10,910.40 के स्तर पर खुला। अदानी पोर्ट और टीसीएस के शेयर में 3-3 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। आयशर मोटर और हिंडाल्को के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। गिरने वाले शेयर में कोटक बैंक का शेयर 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
कल बाजार में भारी बिकवाली रही। बीएसई 1114.82 अंक (2.96%) नीचे 36,553.60 अंकों पर और निफ्टी 326.30 अंक (2.93%) लुढ़ककर 10,805.55 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग और आईटी में भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में गिरावट की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत और यूरोप के कुछ देशों में दोबारा लॉकडाउन की खबर रही। इसके अलावा घरेलू मार्केट में निवेशकों ने सेकंडरी मार्केट के बजाय प्राइमरी मार्केट की ओर जाना भी भारी गिरावट का कारण बना। कल गिरने वाले शेयरों में अशोक लेलैंड का शेयर 8 फीसदी से ज्यादा नीचे बंद हुआ। इसके अलावा एमफैसिस और आई बुल हाउसिंग के शेयर भी 8-8 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुए थे।
दुनियाभर के बाजारों में रही हल्की बढ़त
गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में हल्की बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.20 फीसदी बढ़त के साथ 52.31 अंक ऊपर 26,815.40 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 0.58 फीसदी की ऊपर 10,896.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.30 फीसदी चढ़कर 9.67 पॉइंट ऊपर 3,246.59 के स्तर पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए। यूके, जर्मनी, फ्रांस और रूस का शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। वहीं, एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 7.75 अंक नीचे 3215.42 के स्तर पर बंद हुआ था।

09:30 AM निफ्टी के टॉप गेनर स्टॉक्स ; अदानी पोर्ट का शेयर 2.71 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:28 AM सभी बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।


09:25 AM बीएसई में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 2.30 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 438.29 अंक ऊपर 36,991.89 पर और निफ्टी 104.85 अंक ऊपर10,910.40 के स्तर पर खुला।
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: