जल्द हो सकता है एक और डिजिटल स्ट्राइक, सरकार के निशाने पर हैं चीनी फिनटेक कंपनियां

भारत, चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक करने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही भारत में बिजनेस कर रही चीनी फिनटेक कंपनियों पर बैन लगा सकती है। इसके लिए सरकार डेटा और प्राइवेसी उल्लंघनों के लिए इन कंपनियों की जांच करने वाली है। इससे पहले सरकार ने 224 चीनी मोबाइल ऐप को बैन किया था।

डेटा साझा करना ज्यादा रिस्की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया नेटवर्कों पर डेटा शेयर करने के मुकाबले फिनटेक एप्स पर डेटा साझा करना ज्यादा रिस्की है। क्योंकि इसमें ऐप यूजर्स का सेंसेटिव फाइनेंशियल डेटा को शामिल किया जाता है। इसमें कर्ज या अन्य फाइनेंशियल सर्विस के दौरान यूजर्स अपना आधार कार्ड नंबर, इनकम टैक्स डिटेल जैसी अन्य जानकारियां साझा करते हैं। बता दें कि फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी दोनों सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों को फिनटेक कहा जाता है।

सरकार की योजना

ऐसे में केंद्र सरकार चीनी कंपनियों को डेटा तक पहुंचने से रोकने और नागरिकों की प्राइवेसी को सुरक्षित करने के लिए सख्त उठा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फिनटेक कंपनियों को रेग्युलेट नहीं करती है, क्योंकि इसमें पब्लिक डिपोजिट शामिल नहीं है। जानकारों का मानना है कि चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध और फिनटेक कंपनियों की जांच दोनों सरकार की चीन से इकोनॉमी अलग करने की योजना का एक हिस्सा है।

सीमा पर तनाव का असर

सीमा पर बढ़ते तनाव का असर भारत और चीन के व्यापारिक संबंधों पर भी पड़ा है। जून में पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकार चीन के प्रति आर्थिक मोर्चे पर आक्रामक मूड में काम कर रही है। इसमें 224 चीनी ऐप्स को बैन करना सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों में चीनी कंपनियों को बाहर करना शामिल है। बैन चीनी ऐप्स में पबजी मोबाइल, टिक-टॉक जैसी पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जानकारों का मानना है कि चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध और फिनटेक कंपनियों की जांच दोनों सरकार की चीन से इकोनॉमी अलग करने की योजना का एक हिस्सा है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
जल्द हो सकता है एक और डिजिटल स्ट्राइक, सरकार के निशाने पर हैं चीनी फिनटेक कंपनियां जल्द हो सकता है एक और डिजिटल स्ट्राइक, सरकार के निशाने पर हैं चीनी फिनटेक कंपनियां Reviewed by Insurance Advisor on September 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.