शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक के अमेरिकी ऑपरेशन को चालू रखने के लिए चीनी कंपनी बायडांस ने अमेरिकी कंपनी ओरेकल कॉर्प और वॉलमार्ट इंक के साथ सौदा किया है। लेकिन इस सौदे पर अभी भी संकट के बादल मंडरा रहा हैं। अब चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया है कि बायडांस-ओरेकल सौदे से टिकटॉक का भविष्य खत्म हो जाएगा। इस कारण चीन सरकार इस सौदे को मंजूरी नहीं दे सकती है।
क्या है बायडांस-ओरेकल सौदा
टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बायडांस ने इसके ऑपरेशन को बचाने के लिए ओरेकल और वॉलमार्ट के साथ सौदा किया है। सौदे के तहत अमेरिका बेस्ड टिकटॉक ग्लोबल के नाम से एक नई कंपनी बनाई जाएगी। इस कंपनी में ओरेकल-वॉलमार्ट इंक की 20 फीसदी हिस्सेदारी होगी। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में अमेरिकियों की संख्या ज्यादा होगी। प्रस्तावित डील के मुताबिक, टिकटॉक के अमेरिकी यूजर्स के डाटा की सुरक्षा की जिम्मेदारी ओरेकल के पास होगी होगी। इसके अलावा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों के अनुसार कंप्यूटर सिस्टम को सुरक्षित बनाएगी। साथ ही टिकटॉक-वॉलमार्ट के साथ मिलकर ओरेकल कमर्शियल पार्टनरशिप पर काम करेगी।
सौदे से चीन के हित प्रभावित होंगे
ग्लोबल टाइम्स के अंग्रेजी वर्जन में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि सौदे की शर्तों से अमेरिका की बदमाशी वाली शैली और गुंडे वाले तर्क साफ दिखाई देते हैं। इससे चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा, हित और संप्रभुता प्रभावित होंगे। संपादकीय में कहा गया है कि अमेरिका की ओर से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह सौदा अनुचित है। इसमें अमेरिका की गैरवाजिब मांग शामिल हैं। हमारे लिए यह मान लेना कठिन है कि चीन इस सौदे को मंजूरी दे देगा।
इस सौदे को चीन की मंजूरी जरूरी
बायडांस का कहना है कि इस सौदे को पूरा होने के लिए चीन और अमेरिका दोनों के रेगुलेटरी की मंजूरी जरूरी है। अगस्त के अंत में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने टेक निर्यात से जुड़े कानूनों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद भी इस सौदे के पूरे होने पर आशंका है।
ट्रम्प ने दी बायडांस-ओरेकल सौदे को शुभकामना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बायडांस-ओरेकल सौदे को शुभकामना दे चुके हैं। बीते शनिवार को ट्रम्प ने कहा,' मैं इस सौदे को शुभकामनाएं देता है। अगर वे इसे पूरा करते हैं, तो यह बहुत अच्छा है। यदि वे नहीं करते हैं, तो वह भी ठीक है।'
टिकटॉक पर बैन 27 सितंबर तक टला
बायडांस-ओरेकल सौदे को ट्रम्प की शुभकामना मिलने के बाद टिकटॉक के ऑपरेशन पर बैन का फैसला 27 सितंबर तक के लिए टल गया है। पहले यह फैसला 20 सितंबर से लागू होना था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: