1MDB रिश्वत केस में ग्लोबल फाइनेंशियल फर्म गोल्डमैन सैश 2.9 बिलियन डॉलर करीब 21 हजार करोड़ रुपए पेनाल्टी के तौर पर देने के लिए राजी हो गया है। यह पेनल्टी क्रिमिनल केस खत्म करने के लिए दी जाएगी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने यह घोषणा की है। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी पेनाल्टी बताया जा रहा है।
गोल्डमैन सैश ने रिश्वत की बात स्वीकारी
अमेरिका के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल ब्रायन सी रैबिट ने कहा कि गोल्डमैन सैश ने 1.6 बिलियन डॉलर की रिश्वत में शामिल होने की बात स्वीकार ली है। अमेरिकी रिकॉर्ड में रिश्वत की यह सबसे बड़ी रकम है। गोल्डमैन सैश की मलेशियाई यूनिट ने अमेरिकी कोर्ट में रिश्वत कानूनों के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है। इस मामले में गोल्डमैन सैश के खिलाफ 9 देशों में क्रिमिनल केस चल रहे हैं। इन केसों को समाप्त करने के लिए हुई डील के तहत गोल्डमैन सैश ने रिश्वत की बात स्वीकारी है।
ये है मामला
गोल्डमैन सैश ने 1MDB फंड के लिए 6.5 बिलियन डॉलर करीब 48 हजार करोड़ रुपए जुटाने में मलेशिया सरकार की मदद की थी। गोल्डमैन सैश ने 2012-2013 में बॉन्ड बिक्री के जरिए 600 मिलियन डॉलर की फीस जुटाई थी। प्रोसिक्यूटर का आरोप है कि गोल्डमैन सैश ने यह राशि 1MDB के अधिकारियों और एसोसिएट्स के पास डायवर्ट कर दी थी।
2018 में दायर हुआ था मुकदमा
इस मामले में मलेशिया के प्रोसिक्यूटर ने 2018 में बैंक की तीन शाखाओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। बाद में गोल्डमैन सैश के 17 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया था। हालांकि, बैंक ने सभी आरोपों को गलत बताया था। इस समझौते के तहत गोल्डमैन सैश, उसकी सभी सब्सिडियरी और उसके मौजूदा-पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सभी क्रिमिनल केस बंद हो जाएंगे।
मलेशिया में गोल्डमैन सैश की गतिविधियों पर रोक लगेगी
रिश्वत की बात स्वीकार करने के बाद गोल्डमैन सैश मलेशिया में गोल्डमैन सैश की गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। हालांकि, इसकी पैरेंट कंपनी को कोर्ट में गलत काम करने से बचने की अनुमति होगी। गोल्डमैन सैश की पैरेंट कंपनी ने अमेरिकी अदालत में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया है। साथ ही कंपनी केस को साढ़े तीन साल के लिए स्थगित करने के लिए राजी हो गई है। इस दौरान कंपनी पर रेगुलेटरी मॉनिटरिंग बढ़ जाएगी।
तीन अधिकारियों पर लग चुके है चार्ज
इस मामले में अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने गोल्डमैन के दो पूर्व एक्जीक्यूटिव समेत तीन अधिकारियों पर चार्ज लगाया है। इसमें से गोल्डमैन से साउथईस्ट एशिया के पूर्व चेयरमैन टिम लीजनर ने दोषी होने की बात स्वीकार कर ली है। वहीं, गोल्डमैन सैश मलेशिया के पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकिंग प्रमुख रोजर एनजी और फाइनेंसर लाऊ टीक झो के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: