बर्गर किंग जुटाएगी 542 करोड़ रुपए, आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किया पेपर

फास्ट फूड कंपनी बर्गर किंग इंडिया आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी आईपीओ से 542 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसके लिए कंपनी ने मार्केट रेग्यूलेटर सेबी के पास पेपर भी फाइल किए हैं।

आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की योजना

सेबी के पास फाइल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, कंपनी ने आईपीओ के तहत नए शेयर जारी कर 542 करोड़ रुपए का फंड जुटाने की योजना बनाई है। कंपनी के प्रमोटर QSR एशिया ऑफर ऑफ सेल के जरिए 6 करोड़ शेयरों को बेचेंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड को बर्गर किंग रेस्टोरेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी।

इस आईपीओ के लीड मैनेजर में कोटक महिंद्रा कैपिटल, एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल और CLSA इंडिया शामिल हैं। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होगा।

भारत में कंपनी का कारोबार

कंपनी के मुताबिक सितंबर 2020 तक भारत में बर्गर इंडिया के कुल 261 रेस्टोरेंट हैं। इसमें 8 सब-फ्रेंचाइज्ड बर्गर किंग रेस्टोरेंट शामिल भी हैं, जो भारत के 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और 57 शहरों में हैं। बर्गर किंग इंडिया, रेस्टोरेंट की संख्या के लिहाज से ऑपरेशन के पहले पांच सालों के दौरान भारत में सबसे तेजी से बढ़ती इंटरनेशनल क्विक सर्विस रेस्त्रां (QSR) में से एक है।

पहले भी किया था आईपीओ के लिए आवेदन

इससे पहले नवंबर 2019 में आईपीओ के लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल किया था। तब कंपनी ने पब्लिक इश्यू के जरिए 400 करोड़ रुपए जुटाने की बात कही थी। इसमें QSR एशिया ने 6 करोड़ इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के लिए जारी किए थे। हालांकि, इस बार फ्रेश इश्यू के साइज को बढ़ाया गया है। सेबी ने कंपनी को 50% तक इश्यू साइज को बढ़ाने या घटाने के मामले में डॉक्यूमेंट्स के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burger King IPO | Burger King To Raise Rs 542 Crore From Fresh Issue, Papers Filed For IPO


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बर्गर किंग जुटाएगी 542 करोड़ रुपए, आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किया पेपर बर्गर किंग जुटाएगी 542 करोड़ रुपए, आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किया पेपर Reviewed by Insurance Advisor on October 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.