बीएसई सेंसेक्स में 320 और निफ्टी में 85 अंकों से ज्यादा की बढ़त, सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी शानदार तेजी, ओएनजीसी का शेयर 4% ऊपर
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार में शानदार बढ़त है। बीएसई सेंसेक्स 323.53 अंक ऊपर 40,306.51 पर और निफ्टी 87.50 अंक ऊपर 11,849.95 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 443 अंकों से ज्यादा की बढ़त है। जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली है।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में ओएनजीसी का शेयर 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के शेयरों में 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। इसके अलावा एनटीपीसी और गेल के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की तेजी है। जबकि यूपीएल और टीसीएस के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। सुबह बीएसई 335.59 अंक ऊपर 40,318.57पर और निफ्टी 116.75 अंक ऊपर 11,879.20 स्तर पर खुला।
शुक्रवार को बाजार का हाल
शुक्रवार को बाजार में आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ देखने को मिली थी। इसमें निफ्टी बैंक इंडेक्स 460 अंक ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा निफ्टी मेटल इंडेक्स भी 3.97% ऊपर बंद हुआ था। निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 6% ऊपर बंद हुआ था। टाटा स्टील और बीपीसीएल के शेयरों में भी क्रमश: 5 और 4 फीसदी की तेजी रही थी। जबकि यूपीएल का शेयर 7% नीचे बंद हुआ था। अंत में बीएसई सेंसेक्स 254.57 अंक ऊपर 39,982.98 पर और निफ्टी 82.10 अंक ऊपर 11,762.45 पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.39% की बढ़त के साथ 112.11 अंक ऊपर 28,606.30 पर बंद हुआ था। जबकि, नैस्डैक 46.41 अंकों की गिरावट के साथ 11,852.20 अंकों पर बंद हुआ है। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 3,483.81 के स्तर पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर यूरोपियन शेयर मार्केट में भी शुक्रवार को तेजी रही। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.49% और फ्रांस का CAC इंडेक्स 2.04% की बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 1.62% की तेजी के साथ बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में आज जापान के निक्केई इंडेक्स 240 अंकों की बढ़त के साथ 23,651 स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 11 अंकों की हल्की गिरावट है।

09:45 AM बीएसई पीएसयू इंडेक्स में शामिल 30 में से 25 सरकारी कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 के शेयरों में गिरावट है। सेंट्रल बैंक का शेयर 4.51% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:43 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 83 अंकों की गिरावट है। इसमें एलएंडटी इंफोटेक का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। टीसीएस और इंफोसिस के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

09:35 AM बीएसई सेंसेक्स 321.39 अंक ऊपर 40,304.37 पर और निफ्टी 82.45 अंक ऊपर 11,844.90 पर कारोबार कर रहा है।
09:33 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 317 अंकों की बढ़त है। इसमें फेडरल बैंक का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:30 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। सरकारी कंपनी ओएनजीसी का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि बाजार के दिग्गज आरआईएल और टीसीएस के शेयर में हल्की गिरावट है।
09:15 AM बीएसई 335.59 अंक ऊपर 40,318.57पर और निफ्टी 116.75 अंक ऊपर 11,879.20 स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: