पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक अब SMS के जरिए भी कर सकेंगे फंड ट्रांसफर और चेक स्टेटस जानने जैसे कई काम

कोरोना महामारी में लोगों को बार-बार बैंक न आना पड़े इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। इस सुविधा में आप सिर्फ SMS के जरिए ही अपने सभी काम कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक को मैसेज करना होगा और आपको सभी डिटेल्स मोबाइल पर ही मिल जाएंगी। इस सर्विस का फायदा लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक हो।


कौन-कौन सी सुविधा मिलेंगी
इस सुविधा के तहत बैलेंस जानने, मिनी स्टेटमेंट, फंड ट्रांसफर, चेक स्टेटस का पता और चेक का पेमेंट रोकने सहित कई काम घर बैठे ही किए सकेंगे। आप "PNB PROD" लिख कर 5607040 नम्बर पर SMS करके भी इसके बारे में पता कर सकते हैं। इस पर मैसेज करते ही आपको सर्विस की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। इस सर्विस के जरिए 1 दिन में अधिकतम 5000 रुपए ही ट्रांसफर किए जा सकेंगे।


किस नंबर पर करना होगा मैसेज
बैंक की इस सुविधा के तहत आपको सभी ट्रांजेक्शन का अलर्ट मैसेज के जरिए मिलेगा। SMS बैंकिंग के लिए आपको बैंक की ओर से बताए गए फॉर्मेट में बैंक को 5607040 नम्बर पर मैसेज करना होगा। यहां जानें किस सुविधा के लिए किस फॉर्मेट में करना होगा मैसेज...


बैलेंस जानने के लिए
BAL /space/ 16 digit Account Number
उदाहरण : BAL 015300XXXXXXXXXX


मिनी स्टेटमेंट के लिए
MINSTMT /space/ 16 digit Account Number
उदाहरण : MINSTMT 015300XXXXXXXXXX


फंड ट्रांसफर के लिए
SLFTRF /space/ FROM A/C /space/ TO A/C /space/ AMOUNT
उदाहरण : SLFTRF 015300YYYYYYYYYY 015300XXXXXXXXXX 100


चेक स्टेटस के लिए
CHQINQ /space/ CHEQUE NUMBER /space/ 16
उदाहरण : CHQINQ 123456 015300XXXXXXXXXX


चेक का पेमेंट रोकने के लिए
STPCHQ /space/ CHEQUE NO. /space/ 16 अंकों वाला अकाउंट नंबर
उदाहरण : STPCHQ 123456 015300XXXXXXXXXX


ICICI बैंक ने वॉट्सऐप बैंकिंग सर्विसेज का​ विस्तार किया
ICICI Bank ने भी हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए वॉट्सऐप बैंकिंग सर्विसेज का​ विस्तार किया है। बैंक के ग्राहक अब वॉट्सऐप बैंकिंग के जरिए एफडी में निवेश, बिलों का भुगतान करने और ट्रेड फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं ले सकेंगे। इसके लिए बैंक के वेरिफाइड नंबर (86400 86400) पर वॉट्सऐप पर बैंक के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजना होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस सर्विस का फायदा लेने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक अब SMS के जरिए भी कर सकेंगे फंड ट्रांसफर और चेक स्टेटस जानने जैसे कई काम पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक अब SMS के जरिए भी कर सकेंगे फंड ट्रांसफर और चेक स्टेटस जानने जैसे कई काम Reviewed by Insurance Advisor on October 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.