टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) 11 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन के करीब पहुंच गई है। आज सुबह इसका शेयर एक साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। इसने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 2,919 रुपए को टच किया। इससे इसका मार्केट कैप 10.95 लाख करोड़ रुपए हो गया।
रिलायंस पहले नंबर पर
बता दें कि देश में सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) है। इसका मार्केट कैप 12.29 लाख करोड़ रुपए है। उसके बाद टीसीएस है। हाल के 3 महीनों की बात करें तो RIL और टीसीएस के बीच में जो मार्केट कैप का अंतर है वह 6 लाख करोड़ रुपए से घट कर अब 1.34 लाख करोड़ रुपए हो गया है। टाटा कंसलटेंसी का शेयर लगातार नई ऊंचाई छू रहा है जबकि RIL का शेयर लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है।
एक साल पहले दोनों बराबरी पर थीं
वैसे एक साल पहले तक टीसीएस और रिलायंस के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं था। लेकिन कोरोना में जियो टेलीकॉम में हिस्सेदारी बेचने से रिलायंस के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इसी वजह से इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन में तेजी आई। देश में तीसरे नंबर पर निजी सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक HDFC बैंक है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 7.57 लाख करोड़ रुपए रहा है। इसी महीने में इसने 8 लाख करोड़ रुपए के स्तर को छुआ था।
इंफोसिस का भी शेयर टॉप पर
सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी (आईटी) इंफोसिस का शेयर भी आज एक साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। आज इसका शेयर 1,259 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैप 5.35 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। एचडीएफसी पांचवें नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 4.29 लाख करोड़ रुपए है। देश में टाटा ग्रुप की कुल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर एचडीएफसी ग्रुप है। इन दोनों ने रिलायंस ग्रुप को मार्केट कैप में पीछे छोड़ दिया है।
टाटा ग्रुप की 28 कंपनियां लिस्टेड
टाटा ग्रुप की कुल 28 कंपनियां लिस्टेड हैं। जबकि एचडीएफसी ग्रुप की कुल 4 कंपनियां लिस्टेड हैं। रिलायंस ग्रुप में 6 कंपनियां लिस्टेड हैं। टाटा में टीसीएस, एचडीएफसी ग्रुप में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस में रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी हैं। रिलायंस के शेयरों की जहां हाल में जमकर पिटाई हुई है वहीं टीसीएस और एचडीएफसी बैंक के शेयर लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं। टीसीएस का 16 हजार करोड़ रुपए का बायबैक भी इस समय खुला है। इससे इसके शेयरों में तेजी बनी हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: