कोरोना काल में लोगों ने लिया ज्यादा होम लोन, कर्ज की औसत राशि एक साल में 11% बढ़ी

कोरोना काल में होम लोन की औसत राशि एक साल में 10.87% बढ़ी है। बैंकबाजार डॉट कॉम की 'मनीमूड-2021' रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में औसत होम लोन 23.82 लाख रुपए था जो, 2020 में बढ़कर 26.41 लाख रुपए पर पहुंच गया।


महिलाएं भी लोन लेने में आगे
महिलाएं भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उनकी औसत लोन राशि 25.66 लाख रुपए से बढ़कर 31.20 लाख रुपए हो गई है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं द्वारा अधिक बड़ी मात्रा में होम लोन लेने का ट्रेंड 2020 में भी जारी रहा।


क्यों बढ़ा औसत लोन अमाउंट
जानकारों का मानना है कि होम लोन की ब्याज दरों में गिरावट के अलावा सर्कार ने कुछ सर्किलों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन में भी कमी की है। इसके साथ ही कोरोना काल में प्रॉपर्टी के दामों में भी गिरावट आई है। इस कारण भी लोगों की रुचि प्रॉपर्टी में बढ़ी है।


डिजिटल लोन का बढ़ा चलन
रिपोर्ट के अनुसार कोरोना काल में लोगों ने डिजिटली (ऑनलाइन) भी बहुत मात्रा में लोन के लिए अप्लाई किया। डिजिटल केवाईसी (नो योर कस्टमर) के माध्यम से लोन लेने के मामले 80% तक बढ़े हैं।
पर्सनल लोन लेने के मामले ने छोटे शहर के लोग आगे
रिपोर्ट में कहा गया है की नॉन मेट्रो सिटी के लोगों ने मेट्रो सिटी के मुकाबले ज्यादा लोन लिया है। नॉन मेट्रो सिटी में पर्सनल लोन लेने का औसत 2.06 लाख रुपए रहा जबकि मेट्रो सिटी में ये औसत 1.84 लाख रुपए रखा।


क्रेडिट कार्ड लेने वालों की संख्या बढ़ी
क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में,नॉन मेट्रो सिटी में 20% से अधिक की वृद्धि हुई है। ये बढ़ोतरी मेट्रो सिटी के मुकाबले ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदनों में 115% की बढ़ोतरी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
home loan ; banking ; bank ; loan ; credit card ; People took more home loans during the Corona period, the average loan amount increased by 10.87% in a year


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
कोरोना काल में लोगों ने लिया ज्यादा होम लोन, कर्ज की औसत राशि एक साल में 11% बढ़ी कोरोना काल में लोगों ने लिया ज्यादा होम लोन, कर्ज की औसत राशि एक साल में 11% बढ़ी Reviewed by Insurance Advisor on December 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.