डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी कंपनियों को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज से बाहर निकालने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल के आखिरी दिनों में भी चीन को लेकर सख्त रूख बना हुआ है। ट्रंप ने चीनी कंपनियों को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज से बाहर निकलने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह कानून चीनी कंपनियों को स्टॉक एक्सचेंज से बाहर निकालने की शक्ति देता है।
क्या कहता है नया कानून?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'द होल्डिंग फॉरेन कंपनी एकाउंटेबल एक्ट' कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कानून कहता है कि जो कंपनियां लगातार तीन साल तक अमेरिकी पब्लिक अकाउंटिंग ओवरसाइट बोर्ड के ऑडिट नियमों का पालन नहीं करती हैं, वे अमेरिका के किसी भी एक्सचेंज में लिस्ट नहीं हो पाएंगी। हालांकि, यह कानून किसी भी देश की कंपनी पर लागू होता है। लेकिन इसका असल मकसद अमेरिका में लिस्टेड अलीबाबा, टेक फर्म Pinduoduo Inc और दिग्गज ऑयल कंपनी पेट्रोचाइना को बाहर निकालना है।
अमेरिकी कांग्रेस से इसी साल पास हुआ था यह कानून
चीनी कारोबारों को रोकने वाला यह कानून इसी साल अमेरिकी कांग्रेस से बड़े बहुमत से पास हुआ था। विपक्षी डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों के सांसदों ने चीन विरोधी इस कानून को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। डोनाल्ड ट्रंप कोरोनावायरस के लिए बार-बार चीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसके बाद से ही वे चीन के खिलाफ सख्त रूख अपनाए हुए हैं। नए कानून के तहत पब्लिक कंपनियों ओनरशिप का खुलासा करना होगा।
अमेरिका ने चीन की दर्जनों कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया
इससे पहले ट्रंप प्रशासन चीन की दर्जनों कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर चुका है। इसमें चिपमेकर SMIC और चीनी ड्रोन निर्माता एसजेड डीजेआई टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड जैसी नामी कंपनियां भी शामिल हैं। इस कदम को व्यापार और कई आर्थिक मुद्दों पर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच छिड़ी लंबी लड़ाई में अपनी छवि को चमकाने के रिपब्लिकन ट्रम्प के नए प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि SMIC के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि बीजिंग सैन्य प्रयोजनों के लिए नागरिक टेक्नोलॉजी का दोहन कर रहा है और इससे उपजी चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
अमेरिका और चीन के रिश्तों में लंबे समय से तनाव
वाशिंगटन और बीजिंग के बीच संबंध पिछले एक साल में काफी बिगड़ गए हैं। दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं में कोरोनावायरस महामारी के प्रसार, साउथ चाइना सी में मिलिट्री बेस का निर्माण और हांगकांग में मानवाधिकार के उल्लंघन को लेकर आपस में जंग छिड़ा हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: