विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 की जानकारी देने नया ऐप लॉन्च किया, यहां सटीक आंकड़ों को साथ कई डिटेल मिलेंगी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 गाइडलाइन और अपडेट के लिए ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम WHO COVID-19 Updates है। इस ऐप पर यूजर्स को कोरोना महामारी से जुड़ी एकदम सटीक डेटा मिलेगा। इससे पहले भी डब्ल्यूएचओ ने अप्रैल में ऐप लॉन्च किया, लेकिन बाद में उसे प्ले स्टोर से हटा लिया गया था। दरअसल, उस वक्त कोविड से जुड़ा डेटा सार्वजनिक नहीं करना था।
अपडेट ऐप पुराने ऐप की तरह ही काम करता है। यहां पर दुनियाभर में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या के साथ महामारी से जुड़े लक्ष्ण, मिथ जैसी जानकारियां मिलेंगी। ऐप पर कई एक्सपर्ट्स को भी रखा गया है जो यूजर्स के सवालों के जवाब देंगे। यहां डेली संक्रमितों की संख्या भी दिखती है।
WHO COVID-19 Updates ऐप के बारे में
ऐप के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की बात की जाए, तो इसे 20 दिसंबर को लॉन्च किया गया है। इसका साइज 8.8MB है। अब तक इसे 1000 से ज्यादा यूजर्स ने इन्स्टॉल किया है। इसे एंड्रॉयड के वर्जन 4.1 या उससे ऊपर के ओएस पर इन्स्टॉल किया जा सकता है। ऐप का मौजूदा वर्जन 1.0.0 है।
देश में कोरोना की स्थिति
- देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। गुरुवार को एक्टिव केस में 1474 मामले कम हुए। देश में अब कोरोना के 2 लाख 80 हजार 373 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 78% मामले सिर्फ 10 राज्यों में हैं। इनमें केरल (60,157), महाराष्ट्र (54,891), उत्तर प्रदेश (16,299), पश्चिम बंगाल (15,193), छत्तीसगढ़ (15,153), कर्नाटक (13,610), राजस्थान (11,671), गुजरात (10,741), मध्यप्रदेश (10,676) और तमिलनाडु (9,217) शामिल हैं।
- देश में अब सिर्फ 2.8% एक्टिव केस हैं। केरल और हिमाचल में सबसे ज्यादा 8.7% मरीजों को इलाज चल रहा है। केरल में अब तक 7 लाख 26 हजार 688 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 63 हजार 157 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 53 हजार 766 कोरोना के मामले सामने आए, जिनमें 48 हजार 151 लोगों ने कोरोना को मात दी और 887 लोगों की जान गई। राज्य में अभी 4 हजार 681 एक्टिव केस है।
दुनिया में कोरोना की स्थिति
- दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.97 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 61 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है। जॉनसन का यह बयान उस वक्त आया है जब गुरुवार को एक ही दिन में मौतों का आंकड़ा 574 बढ़ गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: