इस हफ्ते बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार सोमवार की भारी बिकवाली को रिकवर करते हुए गुरुवार को 46,973 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बढ़त का यह 8वां सप्ताह है। इससे पहले इतना लंबा वीकली गेन जनवरी 2018 में देखने को मिला था। सोमवार को सेंसेक्स 1406 अंक नीचे 45,553 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, हफ्ते के निचले स्तर से सेंसेक्स 1,420 अंक रिकवर हुआ।
ओवरऑल बाजार का हाल
चार कारोबारी दिन में बाजार के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स फ्लैट बंद हुए। हालांकि इस दौरान निफ्टी IT 1,117 अंक ऊपर 24009 पर बंद हुआ। इंडेक्स का टॉप गेनर एंफेसिस का शेयर रहा, जो 16.03% ऊपर 1549.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ। सेंसेक्स का टॉप गेनर स्टॉक्स इंफोसिस का शेयर रहा। इसने निवेशकों को 6.66% का रिटर्न दिया, जबकि बैंकिंग शेयरों ने निवेशकों को निराश किया। इसमें इंडसइंड बैंक का शेयर टॉप लूजर रहा। शेयर 8.91% नीचे 852.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है।
7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
हफ्ते में कारोबार के पहले दिन बाजार में दोपहर बाद भारी बिकवाली दर्ज की गई थी। इंट्राडे में सेंसेक्स 2,037 अंक नीचे 44,923 के स्तर तक गिर गया था। हालांकि इंडेक्स हल्की रिकवरी के चलते 45,553 पर बंद हुआ था। इससे पहले 4 मई को इंडेक्स 2002 अंक टूटकर 31,715 पर बंद हुआ था, जबकि 23 मार्च को यह 3,934 अंक टूटा था। इस दौरान BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 178.79 लाख करोड़ रुपए हो गया था, जो गुरुवार को 6.39 लाख करोड़ रुपए रिकवर हो कर 185.18 लाख करोड़ रुपए हो गया।
बाजार में सोमवार को भारी गिरावट की बड़ी वजह
- ब्रिटेन में कोरोना स्ट्रेन
- यूरोप, अमेरिका सहित एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
- विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 323 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
- लगातार तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली
बाजार में विदेशी निवेश
NSDL डेटा के मुताबिक केवल दिसंबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (FPI) द्वारा इक्विटी में 56,643 करोड़ रुपए का निवेश किया गया। इसमें सोमवार को बिकवाली के बाद मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 3,221.95 करोड़ रुपए का निवेश किया। गुरुवार को यह 1,225.69 करोड़ रुपए रहा। इसके चलते बाजार अच्छी रिकवरी के साथ एक बार फिर 47 हजार के करीब बंद हुआ।
अगले साल बाजार की चाल
सरकार द्वारा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग को आकर्षित करने के लिए नीतियों में सुधार किया जा रहा है। इसमें कम टैक्स, श्रम सुधार, ईज ऑफ डूइंग और डिजिटलाइजेशन शामिल है। ICICI सिक्युरिटीज के मुताबिक तेजी के चलते निफ्टी इंडेक्स 14,900 के स्तर को छू सकता है। दूसरी ओर कमजोर सेंटिमेंट की स्थिति में इंडेक्स 11,600 के स्तर तक आ सकता है।
निवेशकों को इन शेयरों में निवेश की सलाह
- लार्ज कैप में एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, सिप्ला, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक, इंफोसिस, डाबर और बजाज ऑटो के शेयरों में निवेश करने की सलाह है
- मिड कैप और स्मॉल कैप में एल्केम लैब, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, एस्ट्रल पॉलिटेकनिक, GGL, बजाज कंज्यूमर के शेयरों से पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: