विप्रो के कर्मचारी अब अप्रैल 2021 तक करेंगे वर्क फ्रॉम होम

विप्रो के कर्मचारी अब अगले साल अप्रैल तक घर से काम कर सकेंगे। खबर है कि कंपनी सेफ्टी को देखते हुए 4 अप्रैल 2021 तक अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की इजाजत दे दी है। खबर है कि दिग्गज टेक कंपनी के करीब 98 फीसदी कर्मचारी अब घर से ही काम करेंगे। कंपनी में 1.8 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं।

इंफोसिस के 90% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम को जारी रखेंगे

बता दें कि ज्यादातर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम की तारीख को आगे बढ़ा रही है। हाल ही में इंफोसिस ने कहा कि कंपनी के 90 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम को जारी रखेंगे। ज्यादातर टेक एमएनसी ने वर्क फ्रॉम होम को आगे भी कंटीन्यू रखने का ऐलान कर दिया है।

WFH को अगले साल सितंबर तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने वर्क फ्रॉम होम को अगले साल सितंबर तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है। फेसबुक और NetApp जैसी कंपनियां जुलाई 2021 तक वर्क फ्रॉम होम क दिया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने स्टाफ को भेजे ईमेल में कहा था कि गूगल के कर्मचारी आगामी 30 जून 2021 तक स्वैच्छिक वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन चुन सकते हैं। वहीं, उन्होंने अपने ईमेल में साफ किया था कि ये सुविधा उन पदों के लिए है, जिनमें ऑफिस से काम करने की आवश्यकता नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wipro extends WFH till April, 2021


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
विप्रो के कर्मचारी अब अप्रैल 2021 तक करेंगे वर्क फ्रॉम होम विप्रो के कर्मचारी अब अप्रैल 2021 तक करेंगे वर्क फ्रॉम होम Reviewed by Insurance Advisor on December 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.