नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट 2023 के दिसंबर या 2024 के जनवरी माह से उड़ान भरेगी

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया नाम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया है। संबंधित टाॅप अधिकारी ने कहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। यहां से पहली फ्लाइट दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक उड़ान भरने की संभावना है।

पुनर्वास का काम मई 2021 तक पूरा होने की संभावना

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट के चलते विस्थापित हुए तीन हजार से ज्यादा परिवारों के पुनर्वास का काम भी मई 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (18 दिसंबर) को गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के साथ जेवर क्षेत्र में बनाए जा रहे हवाई अड्डे के नाम, डिजाइन और लोगो को मंजूरी दी थी।

स्विट्जरलैंड की प्राइवेट कंपनी को मिला ठेका

बता दें कि स्विट्जरलैंड की प्राइवेट कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को एयरपोर्ट बनाने का ठेका मिला है। वहीं, एनआईएएल प्रदेश सरकार की नोडल एजेंसी है जोकि प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट की निगरानी करेगी। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और एनसीआर में गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट के बाद नोएडा दिल्ली-एनसीआर का तीसरा एयरपोर्ट होगा।

दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा

यूपी में बनने वाला ये दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। चार फेज में बनने वाले इस एयरपोर्ट की शुरुआती क्षमता 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष की होगी। इसे अलग-अलग फेज में बढ़ाते हुए 2050 तक सात करोड़ यात्री प्रति वर्ष तक किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first flight from Noida International Airport will take off from December of 2023 or January of 2024.


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट 2023 के दिसंबर या 2024 के जनवरी माह से उड़ान भरेगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट 2023 के दिसंबर या 2024 के जनवरी माह से उड़ान भरेगी Reviewed by Insurance Advisor on December 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.