नवंबर में हवाई यात्रियों की मांग में 20.7% बढ़ोतरी; लेकिन पिछले साल के मुकाबले 50.9% की गिरावट रही, परफार्मेंस के मामले में गो एयर सबसे फिसड्डी

घरेलू हवाई यात्रियों की मांग में अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में वृद्धि रही। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में हवाई यात्री की मांग में करीब 20.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। यात्री डिमांड में यह उछाल दिसंबर के महीने के दौरान भी जारी रहने की उम्मीद है क्योंकि इस माह ज्यादातर लोग न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए छुट्टियों पर निकलते हैं। हालांकि, मांग में पिछले साल के मुकाबले लगातार गिरावट जारी है।

पिछले साल इसी माह के मुकाबले देखा जाय तो इस साल घरेलू हवाई यात्री की मांग में करीब 50.93% की गिरावट आई है। साल 2020 में नवंबर में घरेलू यात्रियों की संख्या 6.4 मिलियन रही, जबकि अक्टूबर में यह 5.3 मिलियन थी। इस साल अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में यात्रियों की संख्या में 20.7% की वृद्धि दर्ज की गई है।वहीं, साल 2019 नवंबर में यात्रियों की संख्या 12.9 मिलियन थी।

डीजीसीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में लोड फैक्टर्स यानि कि (यात्री प्रति उड़ान) अक्टूबर की तुलना में अधिक थे। लोड फैक्टर के मामले में स्पाइसजेट 77.7 फीसदी के साथ सबसे टाॅप पर रही। वहीं, एयर इंडिया और एयर एशिया इंडिया क्रमश: 69.6 फीसदी और 66.3 फीसदी के साथ सबसे निचले पायदान पर रही।

वहीं, आन टाइम परफार्मेंस (OTP) के मामले में इंडिगो सबसे ज्यादा बेहतर माना गया है। वहीं गो एयर सबसे फिसड्डी रही। जहां इंडिगो 97.5% ओटीपी के साथ टाॅप पायदान पर रही। वहीं, इस मामले में 84 फीसदी के साथ गो एयर सबसे फिसड्डी रही। एयर एशिया इंडिया 95.6%, विस्तारा 94.8%, स्पाइसजेट 91.7%, एयर इंडिया 89 फीसदी आन टाइम परफार्मेंस रहा।

6 प्रमुख एयरलाइंस कंपिनयों की अक्टूबर का मार्केट शेयर देखा जाय तो इंडिगो का घरेलू मार्केट में हिस्सेदारी 53.9% है। स्पाइसजेट का 13.3%, विस्तारा का मार्केट शेयर 6.3% है। गो एयर, एयर इंडिया और एयर एशिया इंडिया का मार्केट शेयर क्रमश; 9.1%, 10.3% और 6.6% है।

बता दें कि लॉकडाउन में रोक के दो महीने बाद केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने की मंजूरी दी थी। उस वक्त एयरलाइंस को अधिकतम 33 फीसदी कैपेसिटी के साथ फ्लाइट्स ऑपरेट करने की छूट दी गई थी। इसके बाद मांग बढ़ने पर सरकार ने 26 जून को इस सीमा को बढ़ाकर 45 फीसदी और 2 सितंबर को 60 फीसदी कर दिया गया। फिलहाल 80 फीसदी कैपेसिटी के साथ फ्लाइट ऑपरेट हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Domestic air passenger flown in November 20.7% up over October 20; down 50.9% y-o-y


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
नवंबर में हवाई यात्रियों की मांग में 20.7% बढ़ोतरी; लेकिन पिछले साल के मुकाबले 50.9% की गिरावट रही, परफार्मेंस के मामले में गो एयर सबसे फिसड्डी नवंबर में हवाई यात्रियों की मांग में 20.7% बढ़ोतरी; लेकिन पिछले साल के मुकाबले 50.9% की गिरावट रही, परफार्मेंस के मामले में गो एयर सबसे फिसड्डी Reviewed by Insurance Advisor on December 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.