बायबैक के जरिए 237 करोड़ रुपए के शेयर खरीदेगी NIIT, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दी मंजूरी

कॉरपोरेट ट्रेनिंग कंपनी NIIT लिमिटेड 237 करोड़ रुपए के बायबैक की योजना बना रही है। इसको लेकर कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दे दी है। यह बायबैक 240 रुपए प्रति इक्विटी शेयर पर होगा। NIIT ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

98.75 लाख शेयर का बायबैक होगा

रेगुलेटरी फाइलिंग में NIIT ने कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 98,75,000 फुली-पेड इक्विटी शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बायबैक पर कंपनी अधिकतम 237 करोड़ रुपए खर्च करेगी। फाइलिंग में कहा गया है कि प्रस्तावित बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए होगा। हालांकि, पोस्टल बैलेट के जरिए शेयरहोल्डर्स की ओर से स्पेशल रेजोल्यूशन पास होने के बाद ही यह बायबैक होगा।

जल्द होगी प्रक्रिया की घोषणा

NIIT ने कहा है कि इस बायबैक की प्रक्रिया, टाइलाइन और अन्य जानकारी की सार्वजनिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। गुरुवार को BSE में NIIT के शेयर 200.40 रुपए प्रति यूनिट पर बंद हुए थे। हाल ही में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (TCS) और विप्रो ने भी बायबैक ऑफर्स की घोषणा की है। TCS का बायबैक ऑफर 18 दिसंबर को खुला है और यह 1 जनवरी 2021 को बंद होगा। विप्रो का बायबैक ऑफर 29 दिसंबर को खुलेगा और 11 जनवरी 2021 को बंद होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NIIT ने कहा है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 98,75,000 फुली-पेड इक्विटी शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बायबैक के जरिए 237 करोड़ रुपए के शेयर खरीदेगी NIIT, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दी मंजूरी बायबैक के जरिए 237 करोड़ रुपए के शेयर खरीदेगी NIIT, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने दी मंजूरी Reviewed by Insurance Advisor on December 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.