प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 3 किश्त में 6000 रुपए दिए जा रहे हैं। आज यानी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की किश्त ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत हर किसान के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 6 राज्यों के किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी करेंगे।
बता दें कि इस योजना के तहत अगस्त में लाभार्थियों को 2000 रुपए की 6वीं किस्त जारी की गई थी। ऐसे में अगर आप ये पता करना चाहते हैं कि आपके खाते में स्कीम के तहत 2,000 रुपए की किस्त भेजी है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं चेक?
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।
- अब दाहिनी तरफ मौजूद 'Farmers Corner' पर जाएं।
- यहां आपको 'Beneficiary Status' का ऑप्शन मिलेगा।
- 'Beneficiary Status' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
- नए पेज पर आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनना होगा।
- आपने जिस विकल्प को चुना है, वह नंबर दिए गए स्थान पर डालें।
- अब आपको 'Get Data' के लिंक पर क्लिक करना है। अब आपके सामने पूरा डेटा आ जाएगा।
खाते में नहीं आए पैसे तो क्या करें ?
अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप अपने स्थानीय लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा अगर वहां पर बात न बने तो आप केंद्रीय कृषि मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं। आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या टोल फ्री 1800115526 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप मंत्रालय के इस नंबर (011-23381092) से भी संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें आपका नाम इसमें जुड़ा या नहीं
अगर आपने योजना का फायदा लेने के लिए आवेदन किया है और अब अपना नाम लाभार्थियों की सूची में देखना चाहते हैं तो सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। ये हैं इसकी प्रोसेस-
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
- वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। इसमें ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।
- जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से देखे जा सकते हैं।
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तें साल में (कुल 6000 रुपए) दी जाती हैं। योजना के पात्र लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय पटवारी, राजस्व अधिकारी और योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से नामित नोडल अधिकारी ही किसानों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अब तक 10 करोड़ 96 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: