बिटकॉइन की रिकॉर्ड ब्रेकिंग जर्नी जारी, पहली बार 24,000 डॉलर के पार पहुंची, इस साल अब तक दिया 233% का रिटर्न
बिटकॉइन की रिकॉर्ड ब्रेकिंग जर्नी जारी है। सोमवार को सुबह इसने अपने इतिहास में पहली बार 24,000 डॉलर का स्तर पार कर लिया। पिछले ही गुरुवार 17 दिसंबर को इसने पहली बार 23,000 डॉलर का स्तर पार किया था। दोपहर करीब 3 बजे यह करेंसी 23,661.72 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।
सुबह करीब 2 बजे बिटकॉइन ने 24,209.66 डॉलर का रिकॉर्ड उच्च स्तर हासिल किया। अपने टॉप लेवल पर इसने निवेशकों को इस साल अब तक 232.76 फीसदी का रिटर्न दिया। 31 दिसंबर 2019 को बिटकॉइन 7,275.36 डॉलर पर बंद हुई थी।
1 सप्ताह में 26% से ज्यादा रिटर्न
बिटकॉइन ने एक सप्ताह में 26.14 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले सोमवार 14 दिसंबर को बिटकॉइन 19,192.82 डॉलर पर थी। 16 दिसंबर को इसने पहली बार 20,000 डॉलर का स्तर पार किया था। 17 दिसंबर को इसने पहली बार 23,000 डॉलर का स्तर पार किया था। 5 जुलाई 2013 को यह सिर्फ 65.53 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।
मेनस्ट्र्रीम निवेश का हिस्सा बनने की उम्मीद से तेज उछाल
बिटकॉइन के मेनस्ट्रीम निवेश का हिस्सा बनने की उम्मीद से इसमें निवेशकों की रुचि बढ़ी है। पेपाल क्रिप्टोकरेंसी नेटवर्क लांच करने वाली है। तेज उछाल की क्षमता को देखते हुए बड़े निवेशकों का निवेश बढ़ने से भी इस क्रिप्टोकरेंसी में तेज उछाल आया है। दुनियाभर की सरकारों द्वारा दिए जा रहे राहत पैकेज और बिटकॉइन की सीमित आपूर्ति (2.1 करोड़) के कारण अब बड़े निवेशक इस क्रिप्टोकरेंसी को महंगाई को मात देने वाले असेट क्लास के रूप में देखने लगे हैं। यह भी इस डिजिटल करेंसी में उछाल का एक कारण है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: