पिछले साल के मुकाबले इस साल टाॅप-7 शहरों में घरों की बिक्री में आई 47% की गिरावट; साल 2020 में केवल 1.38 लाख घर बिके

साल 2020 में टाॅप सात शहरों में कुल 1.38 लाख घर बिके हैं। वहीं, साल 2019 में 2.61 लाख यूनिट घर बिके थे। यह जानकारी एनाराॅक द्वारा जारी ईयर एंड डेटा में दी गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल घरों की बिक्री में करीब 47% की गिरावट दर्ज की गई है।

एनाराॅक की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू हाउसिंग सप्लाई में पिछले साल के मुकाबले इस साल 46 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल जहां 2.37 लाख फ्रेश यूनिट की सप्लाई की गई थीं वहीं इस साल केवल 1.28 लाख न्यू हाउसिंग की सप्लाई की गई है।

रियल एस्टेट के लिए सबसे खराब साल रहा

रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 के पीक साल बाद रियल एस्टेट के लिए यह साल काफी उथल-पुथल वाला रहा। हालांकि, इंडस्ट्री को 2020 की चौथी तिमाही में मजबूत रिकवरी की उम्मीद है। साथ ही अब तक के सबसे अधिक बिक्री की भी उम्मीद की जा रही है। विभिन्न प्रस्तावों और छूटों के बीच टाॅप-7 शहरों में लगभग मजबूत बिक्री हुई। बता दें कि पिछले साल त्यौहारी तिमाही में 59,160 इकाइयों की कुल बिक्री हुई थी।

न्यू यूनिट्स में 2 फीसदी की बढ़त

सप्लाई के मोर्चे पर, टाॅप शहरों ने 2019 की चौथी तिमाही में 51,850 इकाइयों के मुकाबले 2020 की चौथी तिमाही में 52,820 यूनिट्स जोडे हैं। साल दर साल यह 2 फीसदी बढ़ी है। हैदराबाद ने अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया और इस तिमाही में 12,820 इकाइयों की भारी भरकम न्यू सप्लाई किया गया है। इसके बाद 11,910 से ज्यादा न्यू यूनिट्स के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर रहा। शहरों में नए लॉन्च के कारण अनसोल्ड इन्वेंट्री में सालाना आधार पर 2% की गिरावट आई है। 2020 में रह 6.38 लाख यूनिट पर आ गई जो कि 2019 की चौथी तिमाही में 6.48 लाख यूनिट से अधिक अधिक थी।

तेजी से आगे बढ़ रही होम ऑनरशिप सेंटीमेंट्स

एनाराॅक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी कहते हैं कि कोरोना के कारण यह साल इंडस्ट्री के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। हालांकि, रेजिडेंशियल सेगमेंट में साल 2020 की आखिरी दो तिमाहियों में होम ऑनरशिप सेंटीमेंट्स काफी तेजी से आगे बढ़ी है। विभिन्न छूट, प्रस्तावों और होम लोन की ब्याज दरें साथ ही महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सीमित अवधि के स्टैंप ड्यूटी में कटौती के चलते घरों के प्रति लोगों की रूचि बढ़ी है।

जानिए, टाॅप -7 शहरों में पिछले साल के मुकाबले इस साल घरों की बिक्री कैसी रही-

शहर 2020 में घरों की बिक्री (यूनिट्स) 2019 में घरों की बिक्री (यूनिट्स) गिरावट (%)
एनसीआर 23,210 46,920 -51%
मुंबई 44,320 80,870 -45%
बंगलुरू 24,910 50,450 -51%
पुणे 23,460 40,790 -42%
हैदराबाद 8,560 16,590 -48%
चेन्नई 6,740 11,820 -43%
कोलकाता 7,150 13,930 -49%
टोटल 1,38,350 2,61,370

-47%

जानिए, टाॅप -7 शहरों में पिछले साल के मुकाबले इस साल न्यू लॉन्च इन्वेंट्री की सप्लाई कितनी रही-

शहर 2020 में न्यू लाॅन्च (यूनिट्स) 2019 में न्यू लॉन्च (यूनिट्स) गिरावट (%)

एनसीआर

18,530 35,280 -47%
मुंबई 30,290 77,990 -61%
बंगलुरू 21,420 39,930 -46%
पुणे 23,920 46,110 -48%
हैदराबाद 21,110 14,840 + 42%
चेन्नई 9,170 13,000 -29%
कोलकाता 3,530 9,420 -63%
टोटल 1,27,970 2,36,570 -46%

सोर्स- एनाराॅक रिसर्च




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ANAROCK report At 1.38 Lakh Homes Sold and 1.28 Lakh Fresh Supply, Housing Bottomed Out in 2020


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
पिछले साल के मुकाबले इस साल टाॅप-7 शहरों में घरों की बिक्री में आई 47% की गिरावट; साल 2020 में केवल 1.38 लाख घर बिके पिछले साल के मुकाबले इस साल टाॅप-7 शहरों में घरों की बिक्री में आई 47% की गिरावट; साल 2020 में केवल 1.38 लाख घर बिके Reviewed by Insurance Advisor on December 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.