खान तिकड़ी और अक्षय कुमार नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा की है सबसे ज्यादा ब्रान्ड वैल्यू, 265 करोड़ रुपये की है वैल्यू
बालीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की ब्रान्ड वैल्यू सबसे ज्यादा हो गई है। इस मामले में प्रियंका ने सलमान, शाहरुख, आमिर खान और अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है।
प्रियंका चोपड़ा की ब्रान्ड वैल्यू 265 करोड़ रुपये है
डिजिटल और सोशल मीडिया की मौजूदगी पर नज़र रखने वाली ऑनलाइन-सेंटिमेंट एनालिसिस कंपनी चेकब्राॅन्ड (Checkbrand) ने बुधवार को भारत की टाॅप हस्तियों के डेटा सार्वजनिक किए। इसके मुताबिक, अगस्त से अक्टूबर की तिमाही में प्रियंका की ब्रैंड वैल्यू सबसे ज्यादा 265 करोड़ रुपये होती है।
बता दें कि वेबसाइट अपनी पहली तिमाही एनालिसिस रिपोर्ट के साथ आ रही है, जो देश के सबसे ट्रेंडिंग मूवी स्टार्स से संबंधित है। अगस्त से अक्टूबर 2020 के बीच 26 भारतीय फिल्म स्टार के सोशल मीडिया प्रेजेंस और डिजिटल एंगेजमेंट का अध्ययन किया है।
प्रियंका के बाद अक्षय दूसरे नंबर पर हैं
चेकब्राॅन्ड की रिपोर्ट के अनुसार फॉलोअर्स और सोशल मीडिया एंगेजमेंट को अगर रुपये में आकलन करें तो प्रियंका चोपड़ा जोन्स की ब्रैंड वैल्यू सबसे ज्यादा 265 करोड़ रुपये होती है। इसके बाद अक्षय कुमार 260 करोड़ रुपये और सलमान खान 252 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
चौथे स्थान पर 211 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन के साथ दीपिका पादुकोण और पांचवें स्थान पर 209 करोड़ के वैल्यूएशन के साथ शाहरुख खान हैं।
ट्रेडिंग स्टार में कृति सैनन हैं टाॅप पर
वहीं, ट्रेडिंग स्टार के तौर पर जो कि ट्विटर, यूट्यूब और गूगल सर्च के आधार पर स्टडी किया गया है। इसमें कृति सैनन टाॅप पर हैं। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट का हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: