देश के कुल स्मार्टफोन शिपिंग में टॉप-5 शहरों की हिस्सेदारी 25%, अक्टूबर में शॉओमी ऑनलाइन बिक्री में टॉप पर
देश में बढ़ते स्मार्टफोन मार्केट में टॉप शहरों की हिस्सेदारी भी बढ़ी है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) के मुताबिक अक्टूबर महीने में कुल 2.10 करोड़ यूनिट्स की शिपिंग हुई, जो पिछले साल की तुलना में 42% अधिक है। खास बात यह है कि इसमें नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और बैंगलुरु जैसे शहरों की हिस्सेदारी 25% रही। इन शहरों में सालाना आधार पर अक्टूबर महीने में 50% की ग्रोथ दर्ज की गई।
उभरते शहरों की भागीदारी
रिपोर्ट के मुताबिक देश के नए उभरते बाजारों जैसे जयपुर, गुड़गांव, चंडीगढ़, लखनऊ, भोपाल और कोयंबटूर में भी पिछले साल की तुलना में 50% की ग्रोथ दर्ज की गई। जबकि देश में अन्य शहरों की ग्रोथ धीमी रही। यह औसतन 25% तक आंकी गई। रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक चिंताओं और ग्राहकों द्वारा खर्च में कटौती इसकी बड़ी वजह बनी। हालांकि देशभर के प्रमुख 50 शहरों में डिमांड में 55% की ग्रोथ दर्ज की गई।
कोरोना का प्रभाव
IDC के रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना के बीच सख्त नियमों के कारण देश के अलग-अलग क्षेत्रों में डिलिवरी को लेकर दिक्कत हुई, जिससे ग्राहकों ने ऑनलाइन खरीदारी को ज्यादा पसंद किया। खासकर थर्ड पार्टी ई-टेलर्स प्लेटफॉर्म को। इसमें पिछले साल की तुलना में 50% हिस्सेदारी के साथ 23% की ग्रोथ दर्ज की गई।
शॉओमी और वीवो टॉप सेलिंग ब्रांड
देश के टॉप-5 मेट्रो शहरों का ऑनलाइन मार्केट शेयर अक्टूबर में बढ़कर 57% हो गया। लेकिन सप्लाई को लेकर हुई दिक्कतों से ऑफलाइन बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई। हालांकि इसी दौरान स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शॉओमी ने देश के प्रमुख 50 में से 34 शहरों में ऑनलाइन बिक्री में लीड किया। वहीं, वीवो कंपनी ने इन्हीं 50 में से 44 शहरों में ऑफलाइन बिक्री माध्यम में लीड किया।
रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर माह में 5 लाख 5G डिवाइसेस बेचे गए। इनमें से 80% की बिक्री भारत के टॉप-10 शहरों में हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: