विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) जारी कर आवेदन मंगाए हैं। शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में सरकार की 63.75% हिस्सेदारी है। सरकार इस रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री के साथ संभावित खरीदार को मैनेजिंग कंट्रोल भी ट्रांसफर करेगी।
13 फरवरी 2021 तक जमा किए जा सकते हैं आवेदन
डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट (DIPAM) की ओर से जारी प्रीलिमिनरी इन्फॉर्मेशन मेमोरेंडम (PIM) के मुताबिक, संभावित खरीदार 13 फरवरी 2021 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। मौजूदा मार्केट प्राइस के मुताबिक इस हिस्सेदारी बिक्री से सरकार को करीब 2500 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। मंगलवार को BSE में शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 4.48% की तेजी के साथ 86.25 रुपए प्रति यूनिट पर कारोबार कर रहे हैं।
आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने पिछले साल नवंबर में दी थी मंजूरी
सरकार ने इस हिस्सेदारी की बिक्री के लिए RBSA कैपिटल एडवाइजर्स LLP को ट्रांजेक्शन एडवाइजर नियुक्त किया है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने पिछले साल नवंबर में शिपिंग कॉरपोरेशन की हिस्सेदारी बिक्री के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस योजना में देरी हो गई थी।
चालू वित्त वर्ष 2.1 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य
केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश के जरिए 2.1 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य तय किया है। सरकार अब तक सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSE) की आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री और शेयर बायबैक के जरिए 12,380 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। इसके अलावा इस समय भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और एअर इंडिया की रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। दोनों कंपनियों के लिए कई संभावित खरीदारों ने EoI जमा की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: