इस साल खरीफ सीजन में 80 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी, पिछले साल से यह 22% अधिक

सरकार ने इस साल खरीफ सीजन में धान की खरीद पिछले साल की तुलना में 22% अधिक की है। इस साल अक्टूबर महीने से शुरु खरीफ मार्केटिंग सीजन (KMS) में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) और स्टेट एजेंसियों ने 21 दिसंबर तक 422.01 लाख टन की खरीदारी की, जिसकी कीमत करीब 79.67 हजार करोड़ रुपए है। पिछले साल की समान अवधि में 346.10 लाख टन की खरीदारी की गई थी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) वैल्यू के साथ जारी KMS प्रिक्योरमेंट ऑपरेशन के तहत लगभग 50.77 लाख किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ। खरीफ सीजन 2020-21 के लिए धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, तमिलनाडु, चंडीगढ़, उत्तराखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू एंड कश्मीर राज्यों में सामान्य तौर पर जारी है।

पंजाब की हिस्सेदारी ज्यादा

खरीद सीजन में पंजाब की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। 30 नवंबर को समाप्त प्रिक्योरमेंट सीजन तक राज्य में कुल 202.77 लाख टन धान की खरीदारी हुई। यह देश के कुल खरीद का 48.05% हिस्सा है।

बता दें कि सरकार किसानों से गेहूं और धान को खाद्य कानून और अन्य योजनाओं के तहत MSP पर खरीदती है। जबकि ऑयल सीड्स और दाल को सरकार अन्य योजनाओं जैसे प्राइस स्टैबिलाइजेशन फंड के तहत खरीदती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Paddy Procurement; Narendra Modi Government Procures 422.01 Lakh Tonnes Kharif Paddy So Far At MSP


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
इस साल खरीफ सीजन में 80 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी, पिछले साल से यह 22% अधिक इस साल खरीफ सीजन में 80 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी, पिछले साल से यह 22% अधिक Reviewed by Insurance Advisor on December 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.