सरकार ऐसा बजट तैयार कर रही जो पहले कभी नहीं आया, हेल्थ सेक्टर पर हो सकता है फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बार सरकार ऐसा बजट तैयार कर रही है जो देश के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं आया है। इसके लिए इंडस्ट्री से मिल रहे विकास को प्रेरित करने वाले आइडिया और इनपुट का सहारा लिया जा रहा है। CII पार्टनरशिप समिट 2020 में बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगला केंद्रीय बजट भारत को ग्लोबल ग्रोथ का इंजन बनने और आर्थिक पुनरुत्थान में सहायक होगा।

भविष्य में हेल्थ और हेल्थ सेक्टर में निवेश प्राथमिकता में रहेंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में हेल्थ और हेल्थ सेक्टर में निवेश सरकार की प्राथमिकता में रहेंगे। इससे ना केवल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए ज्यादा फंडिंग मिलेगी, बल्कि फ्रंटलाइन वर्कर जैसे डॉक्टर, टेक्नोलॉजी, टेलीमेडिसिन में इस्तेमाल होने वाली स्किल और अन्य क्षमता पैदा करने में मददद मिलेगी। इसको लेकर हेल्थ सेक्टर से जो भी इनपुट मिल रहा है, बजट में उनको शामिल किया जा रहा है।

भारत को वैक्सीन का उत्पादन करने का सौभाग्य मिला

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत को न केवल वैक्सीन का उत्पादन करने की सुविधा और क्षमता हासिल करने का सौभाग्य मिला है बल्कि मानवता के लिए भी इसका निर्यात करना चाहिए। उन्होंने हेल्थ सेक्टर को उबारने के लिए प्राइवेट सेक्टर को भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को मेडिसिनल आरएंडडी, बायोटेक, फार्मा आरएंडडी और अन्य क्षेत्र में निवेश करना चाहिए।

बजट से पहले की बैठकें शुरू

वित्त मंत्रालय ने बजट से पहले इंडस्ट्री और एक्सपर्ट के साथ होने वाली बैठकें शुरू कर दी हैं। इन बैठकों में सुधार पर चर्चा की जाती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ समेत कई इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बैठक की है। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने आम लोगों से बजट को लेकर सुझाव आमंत्रित किए थे।

बिजली वितरण कंपनियों के लिए हो सकती है खास घोषणा

आगामी आम बजट में केंद्र सरकार बिजली वितरण कंपनियों के लिए खास घोषणा कर सकती है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, सरकार बजट में 3 लाख करोड़ रुपए के पावर सप्लाई रिफॉर्म की घोषणा कर सकती है। इस योजना को अटल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम इम्प्रूवमेंट नाम दिया जाएगा। इस योजना के लिए खर्च होने वाले 3 लाख करोड़ रुपए में से 60,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी। बाकी के 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए एशियन डेवलपमेंट बैंक और वर्ल्ड बैंक से जुटाने की योजना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि अगला केंद्रीय बजट भारत को ग्लोबल ग्रोथ का इंजन बनने और आर्थिक पुनरुत्थान में सहायक होगा।  


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
सरकार ऐसा बजट तैयार कर रही जो पहले कभी नहीं आया, हेल्थ सेक्टर पर हो सकता है फोकस सरकार ऐसा बजट तैयार कर रही जो पहले कभी नहीं आया, हेल्थ सेक्टर पर हो सकता है फोकस Reviewed by Insurance Advisor on December 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.