पीएम मोदी ने कहा- भारत के विकास में टाटा ग्रुप की भूमिका बेहद सराहनीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के विकास में टाटा ग्रुप का रोल सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसोचैम फाउंडेशन वीक 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 100 सालों में इंडस्ट्री चैंबर देश के स्वतंत्रता संघर्ष सहित भारत के विकास के उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा है।

रतन टाटा को किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप का भारत के विकास में महत्वपूर्ण रोल रहा है। यह बात पीएम मोदी ने रतन टाटा को 'एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी' अवार्ड से सम्मानित करने के बाद कही। इस आयोजन में बोलते हुए टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने महामारी के कठिन समय के दौरान देश को आगे बढ़ाने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योग जगत को उनके मजबूत नेतृत्व का फायदा मिलेगा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। हो सकता है कभी असंतोष की स्थिति पैदा हो जाय, हो सकता है विरोध भी हो लेकिन लगातार आगे बढते रहेंगे।

कोरोना संकट में पीएम मोदी ने देश को एकसाथ रखा

रतन टाटा ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने लॉकडाउन चाहा, लॉकडाउन मिला। कोरोना संकट में पीएम मोदी ने देश को एक के रूप में दिखाया है। देश ने भी कुछ मिनटों के लिए बिजली और रोशनी बंद करके जवाब दे दिया कि हम सब साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह कॉस्मेटिक नहीं है ना ही यह दिखावा है।

अब उद्योग के रूप में हमारा काम है कि हम इसका पालन करे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम करेंगे। टाटा ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सभी एक साथ खड़े हैं। हमारे पास ऐसी स्थिति होगी जहां दुनिया दिखेगी। हम पर और यह कहें कि प्रधान मंत्री ने कहा कि यह हो सकता है और उन्होंने ऐसा किया है ”।

बता दें कि सॉल्ट से लेकर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में अपनी पैंठ बना चुकी टाटा उन संस्थाओं में से एक है जिसने इस सप्ताह की शुरुआत में घाटे में चल रही एयर इंडिया को खरीदने के लिए प्रारंभिक बोलियां लगाई थीं।

दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा बढ़ा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का भरोसा भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा है। कोरोना महामारी के दौर में जब पूरी दुनिया निवेश के लिए जूझ रही थी, उस समय भारत में रिकॉर्ड अमाउंट में एफडीआई आया। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के लिए घरेलू निवेश को बढ़ाना है।

जानिए एसोचैम के बारे में ?

एसोचैम का पूरा नाम- एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया है। एसोचैम की स्थापना 1920 में की गई थी। इस संगठन में 400 से ज्यादा चैंबर और व्यापारिक संघ शामिल हैं। एसोचैम ऐसा व्यापारिक संगठन है जो मुख्य तौर पर भारत के टॉप व्यापारिक संगठनों में से एक माना जाता है। इसकी शुरुआत मुख्य रूप से लक्ष्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार दोनों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। वर्तमान समय में एसोचैम के अध्यक्ष बालकृष्ण गोयनका हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Modi praises Tata Group for its role in India's development


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
पीएम मोदी ने कहा- भारत के विकास में टाटा ग्रुप की भूमिका बेहद सराहनीय पीएम मोदी ने कहा- भारत के विकास में टाटा ग्रुप की भूमिका बेहद सराहनीय Reviewed by Insurance Advisor on December 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.