एग्रोकेमिकल बनाने वाली कंपनी अनुपम रसायन ने IPO के लिए किया आवेदन, 760 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना
एग्रोकेमिकल बनाने वाली कंपनी अनुपम रसायन जल्द ही IPO लॉन्च करेगी। कंपनी की योजना कर्ज और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए 762 करोड़ रुपए जुटाने की है। इसके लिए अनुपम रसायन ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) जमा किया है।
कंपनी पर कर्ज
DRHP के मुताबिक अनुपम रसायन 760 करोड़ रुपए जुटाने के लिए अपना इक्विटी बेचना चाहती है। कंपनी IPO की रकम से 556.20 करोड़ रुपए के कर्ज की भुगतान करना चाहती है। बता दें कि कंपनी के ऊपर कुल 861.58 करोड़ रुपए का कर्ज है।
IPO के लीड मैनेजर्स
अनुपम रसायन ने IPO के लिए एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), एंबिट प्राइवेट (Ambit Private), IIFL सिक्युरिटीज और जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) को अपना इंवेस्टमेंट बैंकर और लीड मैनेजर नियुक्त किया है। फाइलिंग के मुताबिक इस IPO में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए एक हिस्सा रिजर्व रखेगी। साथ ही योग्य स्टॉफ को डिस्काउंट भी दिया जा सकता है।
कंपनी का कारोबार
अनुपम रसायन मुख्य रूप से क्रॉप प्रोटेक्शन के लिए एग्रोकेमिकल्स का उत्पादन करती है। इसके अलावा पर्सनल केयर और फार्मा कंपनियों के लिए भी प्रोडक्शन करती है। साथ ही साथ वेटनरी ड्रग्स और पॉलीमर के लिए भी मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के पास गुजरात में 6 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं। इनकी उत्पादन क्षमता 23,396 मिट्रिक टन की है। कंपनी ने इसी साल मार्च में उत्पादन क्षमता में 6,726 मिट्रिक टन का इजाफा किया है।
कंपनी के ग्राहक भारत सहित यूरोप के देशों, अमेरिका और जापान में भी हैं। इनमें सिंजेंटा एशिया पैसिफिक, सुमिटोमो केमिकल कंपनी, UPL लिमिटेड जैसे बड़े ग्राहक शामिल हैं। कंपनी को सितंबर तिमाही में 26.48 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। पिछले साल की समान अवधि में भी कंपनी को 21.74 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 355.13 करोड़ रुपए रही थी, जो पिछले साल की तुलना में 51.5% अधिक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: