सोना और चांदी के साथ शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, सोना प्रति दस ग्राम 2,500 रुपए सस्ता हुआ

सोना और चांदी के साथ देश के शेयर बाजार में भी गिरावट लगातार जारी है। चार दिनों से इन तीनों में गिरावट है। सोना एमसीएक्स पर अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर में आज 45 बीपीएस की गिरावट के साथ 49,293 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले चार दिनों में यह प्रति दस ग्राम 2,500 रुपए टूट गया है। चांदी भी इसी तरह से 3 प्रतिशत टूटकर 56,710 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीएसई सेंसेक्स 39,000 के स्तर से गिरकर अब 37100 पर पहुंच गया है।

कल सोने में 1.9 प्रतिशत की गिरावट

जानकारी के मुताबिक कल सोना 1.9 प्रतिशत या 950 रुपए प्रति दस ग्राम गिरा जबकि चांदी में 4.5 प्रतिशत या 2,700 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखी गई। आज सुबह से सोना गिरावट की ओर कारोबार कर रहा है। यह ढाई महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। निवेशक अभी भी अमेरिका में बेरोजगारी दावों के आंकड़े आने से पहले सतर्क हो गए हैं।

वैश्विक बाजार में भी सोने में गिरावट

स्पॉट गोल्ड 0.3 प्रतिशत गिरकर वैश्विक बाजार में 1,858.08 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। डॉलर इंडेक्स अपनी प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में आठ हफ्ते के टॉप के करीब है। यूरोजोन इकोनॉमिक गतिविधियां इस समय स्थिर सी हो गई हैं। उधर चांदी में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आने से यह दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है।

अगस्त में टॉप पर पहुंच गया था सोना

बता दें कि इससे पहले वैश्विक स्तर पर राहत, रियल रेट निगेटिव और कमजोर डॉलर से सोना 2,075 डॉलर प्रति औंस पर अगस्त में पहुंच गया था। इसी तरह गोल्ड ईटीएफ निवेशकों ने भी अपने पैसे निकालने शुरू कर दिए हैं। सोने की कीमतों में गिरावट से यह हो रहा है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ फंड एसडीपीआर गोल्ड ट्रस्ट में सोने की होल्डिंग 0.87 प्रतिशत गिरकर बुधवार को 1,267.14 टन पर पहुंच गई थी।

सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है

विश्लेषकों के मुताबिक सोने की कीमतों में इस हफ्ते तेज गिरावट ने निवेशकों को इसे बेचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि अभी भी ऐसा माना जा रहा है कि सोने की कीमतें 45,000 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे नहीं जाएंगी। इसलिए पिछले साल की तुलना में अभी भी सोने में रिटर्न अच्छा मिल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभी भी ऐसा माना जा रहा है कि सोने की कीमतें 45,000 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे नहीं जाएंगी


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
सोना और चांदी के साथ शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, सोना प्रति दस ग्राम 2,500 रुपए सस्ता हुआ सोना और चांदी के साथ शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी, सोना प्रति दस ग्राम 2,500 रुपए सस्ता हुआ Reviewed by Insurance Advisor on September 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.