कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर, बीएसई 400 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी 11,000 के नीचे पहुंचा, मार्केट कैप भी आज 2 लाख करोड़ रु. घटा
गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 386.24 अंक नीचे 37,282.18 पर और निफ्टी 120.85 अंक नीचे 11,011.00 के स्तर पर खुला। आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली। हिंडाल्को और जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 3-3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इंडसइंड बैंक का शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार से अबतक मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रु. से 9 लाख करोड़ रु. घटकर 150 लाख करोड़ रु. के स्तर पर आ गया है।
इससे पहले मंगलवार को बीएसई 65.66 अंक नीचे 37,668.42 पर और निफ्टी 21.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.85 पर बंद हुआ था। कल बाजार में मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही। एसपी ग्रुप और टाटा समूह में अलगाव की खबर के चलते टीसीएस का शेयर 2 फीसदी और टाटा स्टील का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ था। निफ्टी में भारती एयरटेल और भारती इंफ्राटेल का शेयर 8-8 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 525.05 अंक नीचे 26,763.10 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 3.16 फीसदी की टूटकर 353.04 अंक नीचे 10,833.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.37 फीसदी गिरकर 78.65 पॉइंट नीचे 3,236.92 के स्तर पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49.59 अंक नीचे 3230.12 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि यूरोपियन शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए। यूके, जर्मनी, फ्रांस और रूस का शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे।

09:42 AM केवल एक बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।


09:30 AM बीएसई 557.91 अंक नीचे 37,110.51 पर और निफ्टी 163.10 अंक नीचे 10,968.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
09: 27 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। अशोक लेलैंड का शेयर 3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09: 23 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स ; हिंडाल्को का शेयर 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09: 23 AM बीएसई में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इंफोसिस का शेयर 2.62 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:16 AM बीएसई 482.37 अंक नीचे 37,186.05 पर और निफ्टी 145.70 अंक नीचे 10,986.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: