कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 181.77 अंक ऊपर 46,188.46 पर और निफ्टी 53.25 अंक ऊपर 13,519.55 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी को IT शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी IT इंडेक्स 352 अंक (1.49%) ऊपर 23,964.45 पर कारोबार कर रहा है। इसमें एंफेसिस का शेयर 3% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
चौतरफा खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 182.23 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सुबह BSE सेंसेक्स 66 अंक ऊपर 46,072.30 पर और निफ्टी 7 अंक ऊपर 13,473.50 पर खुला था।
स्टॉक्स अपडेट
निफ्टी में विप्रो और सिप्ला के शेयर 2-2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह HCL टेक, इंफोसिस और मारुति के शेयरों में 1-1% की तेजी है। दूसरी ओर ONGC का शेयर 1.33% नीचे 89.35 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा HDFC और एक्सिस बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजारों में तेजी
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 146 अंकों की बढ़त के साथ 26,266 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 120 अंक ऊपर 26,556 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 28 अंक ऊपर 3,385 पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को बाजार में रिकवरी
कल बाजार में दोपहर के बाद खरीदारी लौटी। BSE सेंसेक्स 452 अंक ऊपर 46,006.69 पर बंद हुआ था। हालांकि शुरुआती कारोबार में गिरावट के चलते इंडेक्स दिन के निचले स्तर 45,112.19 तक पहुंच गया था। इंडेक्स की तेजी को TCS, बजाज, इंफोसिस और प्रमुख बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। इसके अलावा चौतरफा खरीदारी के चलते निफ्टी इंडेक्स भी 137.90 अंक ऊपर 13,466.30 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में अदाणी पोर्ट और HCL टेक के शेयर 5-5% की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
यूरोप के बाजारों में खरीदारी
कल यूरोप के बाजारों में भारी खरीदारी रही। फ्रांस का CAC इंडेक्स 73 अंक (1.36%) ऊपर 5,466 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 171 अंकों (1.30%) की बढ़त के साथ 13,418 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी 36 अंक ऊपर 6,453 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में बिकवाली
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.67% की गिरावट के साथ 200.94 अंक नीचे 30,015.50 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 7 अंक नीचे 3,687 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 65 अंक ऊपर 12,807 पर बंद हुआ था।

09:47 AM BSE सेंसेक्स 133.20 अंक ऊपर 46,139.89 पर और निफ्टी 43.55 अंक ऊपर 13,509.85 पर कारोबार कर रहा है।
09:33 AM BSE में विप्रो के शेयर में 3% की बढ़त है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उसका 9,500 करोड़ रुपए तक का शेयर बायबैक ऑफर 29 दिसंबर को खुलेगा और 11 जनवरी 2021 को बंद होगा। पिछले महीने कंपनी को शेयरधारकों से बायबैक योजना की मंजूरी मिली थी। इसके अलावा कंपनी ने बताया कि वह जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के IT यूनिट को टेकओवर करेगी। इसके तहत कंपनी पहले पांच साल में लगभग 70 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

09:26 AM निफ्टी IT इंडेक्स में 369 अंक (1.56%) ऊपर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में विप्रो और एंफेसिस के शेयरों में 3-3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
09:23 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 22 कंपनियों के शेयर तेजी और 8 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में इंफोसिस का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, ONGC, RIL, HDFC बैंक के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 66 अंक ऊपर 46,072.30 पर और निफ्टी 7 अंक ऊपर 13,473.50 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
No comments: