अमेरिकी कांग्रेस में 900 अरब डॉलर का राहत पैकेज मंजूर, अगले 1 साल के लिए 1.4 लाख करोड़ डॉलर का बजट भी मंजूर

अमेरिका के संसद (कांग्रेस) ने 900 अरब डॉलर के कोरोनावायरस राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। कांग्रेस ने सितंबर 2021 में समाप्त होने वाले अगले कारोबारी साल के लिए 1.4 लाख करोड़ डॉलर के बजट को भी मंजूरी दे दी। कुल 2.3 लाख करोड़ डॉलर के खर्च विधेयक को मंजूर करने के लिए सोमवार मध्य रात (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार दोपहर) तक की समय सीमा थी।

दोनों विधेयक को अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया गया है। अगले कुछ दिनों में उनके हस्ताक्षर हो जाने की उम्मीद है। 900 अरब डॉलर का यह राहत पैकेज अमेरिका के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा पैकेज है। सबसे बड़ा पैकेज मार्च 2020 में जारी किया गया था, जो 1.8 लाख करोड़ डॉलर का था।

राहत पैकेज में क्या है

  • 300 डॉलर का साप्ताहिक बोनस जॉबलेस बेनीफिट। यह 11 सप्ताह तक दिया जाएगा।
  • 600 डॉलर का एकमुश्त डायरेक्ट भुगतान। वित्त मंत्री स्टीवेन न्यूचिन ने कहा कि अगले सप्ताह से बैंक अकाउंट में डायरेक्ट पेमेंट आना शुरू हो जाएगा।
  • 25 अरब डॉलर की कुल मदद किराएदारों के लिए
  • 15 अरब डॉलर की कुल मदद थिएटर्स व अन्य लाइव वेन्यूज के लिए
  • 82 अरब डॉलर की कुल मदद लोकल स्कूलों, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के लिए
  • 10 अरब डॉलर की कुल मदद चाइल्ड केयर के लिए

आंशिक शटडाउन को टालने के लिए दूसरा स्टॉपगैप विधेयक भी पारित

सोमवार मध्य रात से लागू होने वाले आंशिक शटडाउन को टालने के लिए कांग्रेस ने दूसरा स्टॉपगैप विधेयक भी पारित किया। इसके तहत सरकार को अगले 7 दिनों तक खर्च करने की सुविधा दी गई है। इससे ट्रंप को खर्च विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए जरूरी समय भी मिल जाएगा।

सबसे ज्यादा लंबा विधेयक

सोमवार को कांग्रेस में पारित खर्च विधेयक 5,593 पन्नों का है। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा विधेयक है। इससे पहले सबसे लंबा विधेयक 1986 का टैक्स सुधार विधेयक था, जो 2,847 पन्नों का था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अगले कुछ दिनों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर की उम्मीद


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
अमेरिकी कांग्रेस में 900 अरब डॉलर का राहत पैकेज मंजूर, अगले 1 साल के लिए 1.4 लाख करोड़ डॉलर का बजट भी मंजूर अमेरिकी कांग्रेस में 900 अरब डॉलर का राहत पैकेज मंजूर, अगले 1 साल के लिए 1.4 लाख करोड़ डॉलर का बजट भी मंजूर Reviewed by Insurance Advisor on December 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.