बिकेगी IFCI की दो सब्सिडियरी; कंपनी को सितंबर तिमाही में हुआ था 43 करोड़ रुपए का घाटा

केंद्र सरकार इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (IFCI) की दो सहायक कंपनियों स्टॉक होल्डिंग्स कॉर्प. ऑफ इंडिया और IFCI इंफ्रा डेवलपमेंट को बेचेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सरकार सरकारी NBFC कंपनी में ही लगाएगी। दरअसल, सरकारी कंपनी को चालू वित्त वर्ष के सितंबर में 43.30 करोड रुपए का घाटा हुआ है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 32.32 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी को सितंबर तिमाही में घाटा

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक जून तिमाही में कंपनी को 301.32 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। डेटा के मुताबिक जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी की इनकम 859.10 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 709.51 करोड़ रुपए रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल मार्च में FCI का नॉन-परफॉर्मिंग असेट्स (NPA) टू एडवांस रेशियो बढ़कर 42.7% रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 31.8% रहा था।

कंपनी की शुरुआत

कंपनी की शुरुआत 1948 से बतौर कॉर्पोरेशन के रुप में हुई थी। 1993 से इसे इंडियन कंपनी एक्ट, 1956 के तहत कॉर्पोरेशन से कंपनी बना दिया गया। अक्टूबर 1999 से इसका नाम IFCI लिमिटेड कर दिया गया। साल 2015 में सरकार ने कंपनी में हिस्सेदारी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर इसे पब्लिक सेक्टर की कंपनी बना दी थी। वर्तमान में कंपनी के पास 7 सब्सिडियरी और एक एसोसिएट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IFCI Subsidiaries May Sell By Narendra Modi Government


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बिकेगी IFCI की दो सब्सिडियरी; कंपनी को सितंबर तिमाही में हुआ था 43 करोड़ रुपए का घाटा बिकेगी IFCI की दो सब्सिडियरी; कंपनी को सितंबर तिमाही में हुआ था 43 करोड़ रुपए का घाटा Reviewed by Insurance Advisor on December 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.