बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 359 अंक ऊपर 46804 के स्तर पर, ONGC का शेयर 4% ऊपर

बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी है। सेंसेक्स 359.84 अंक ऊपर 46,804.02 पर और निफ्टी 111.25 अंक ऊपर 13,712.35 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में IT शेयरों को छोड़ अन्य सभी सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें निफ्टी मेटल इंडेक्स 2.26% ऊपर 3,205 पर कारोबार कर रहा है। BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 185.33 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में ONCG का शेयर 4.24% ऊपर 94.65 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। टाटा मोटर्स और गेल के शेयर 2-2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह हिंडाल्को और भारती एयरटेल के शेयर भी 3-3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 299 अंक ऊपर 46,743 पर और निफ्टी 71 अंक ऊपर 13,672.15 पर खुला।

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी

आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 64 अंकों की बढ़त के साथ 26,408 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 120 अंक ऊपर 26,645 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 7 अंक नीचे 3,375 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी

कल कारोबारी हफ्ते में लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 437.49 अंकों की बढ़त के साथ 46,444.18 के स्तर पर बंद हुआ थी। इससे पहले मंगलवार को इंडेक्स 46,006 के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स इंडेक्स में तेजी को TCS, बजाज, HUL और बैंकिंग के शेयरों ने लीड किया। हालांकि ओवरऑल बढ़त को IT सेक्टर के शेयरों ने लीड किया। BSE IT इंडेक्स 552 अंक (2.34%) ऊपर 24,155.64 के स्तर पर बंद हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 134.80 अंक ऊपर 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

कल यूरोप के बाजारों में भारी खरीदारी रही। फ्रांस का CAC इंडेक्स 60 अंक (1.11%) ऊपर 5,527 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स 169 अंकों (1.26%) की बढ़त के साथ 13,587 पर बंद हुआ था। इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स भी 42 अंक ऊपर 6,495 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.38% की बढ़त के साथ 114 अंक ऊपर 30,129 पर बंद हुआ था। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 2 अंक ऊपर 3,690 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 36 अंक नीचे 12,771 पर बंद हुआ था।

09:41 AM सेंसेक्स 330.48 अंक ऊपर 46,774.66 पर और निफ्टी 108.15 अंक ऊपर 13,709.25 पर कारोबार कर रहा है।

09:37 AM भारत सरकार ने सिंगापुर में आर्बिट्रेशन मामले में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के खिलाफ 21 दिसंबर को याचिका दायर किया। खबर के चलते BSE में शेयर 2.08% नीचे 10.34 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM BSE में अंबुजा सीमेंट का शेयर 6.17% ऊपर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में शेयर 8.09% तक ऊपर गया था। कंपनी ने वर्तमान के टेक्नोलॉजी में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए कंपनी ने HOLCIM टेक्नोलॉजी से समझौता किया है।

09:30 AM BSE में भारती एयरटेल का शेयर 2.20% ऊपर 518.50 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के मुताबिक कंपनी ने अक्टूबर माह में 36.7 लाख नए ग्राहक जोड़े। यह लगातार दूसरा महीना रहा,जब कंपनी रिलायंस जियो को ग्राहक जोड़ने के लिहाज से पीछे छोड़ा है। रिलायंस जियो ने समान अवधि में 22.30 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं।

09:25 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें ONGC का शेयर 3.96% ऊपर 94.40 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह बजाज ऑटो का शेयर भी 2.14% ऊपर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर इंफोसिस और डॉ. रेड्डीज के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स-BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 299 अंक ऊपर 46,743 पर और निफ्टी 71 अंक ऊपर 13,672.15 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 24 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 359 अंक ऊपर 46804 के स्तर पर, ONGC का शेयर 4% ऊपर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 359 अंक ऊपर 46804 के स्तर पर, ONGC का शेयर 4% ऊपर Reviewed by Insurance Advisor on December 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.