अलीबाबा ग्रुप के एकाधिकार को लेकर जांच करेगा चीन,  कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट

चीन के दिग्गज कारोबारी ग्रुप अलीबाबा पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब चीन के रेगुलेटर्स ने अलीबाबा ग्रुप के कथित एकाधिकार व्यवहार को लेकर जांच करने का ऐलान किया है। इसके बाद दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 7% से ज्यादा की गिरावट आ गई है। अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा हैं।

सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के शेयरों पर भी असर

हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजारों में अलीबाबा के शेयरों में 7.7% की गिरावट दर्ज की गई है और यह इंट्रा-डे में 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। चीन की अन्य कंपनी टेंसेंट और इंटरनेट सर्विस प्रदाता कंपनी मीटूआन (Meituan) के शेयरों में 1% से ज्यादा की गिरावट आई है। अलीबाबा ग्रुप के खिलाफ जांच का असर इसकी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प पर भी पड़ा है। टोक्यो के बाजार में सॉफ्टबैंक ग्रुप के शेयरों में 2.7% की गिरावट आ गई है।

अलीबाबा की पॉलिसी की जांच करेगा मार्केट रेगुलेटर

चीन के मार्केट रेगुलेटर ने कहा कि वह अलीबाबा की पॉलिसी की जांच करेगा। यह पॉलिसी अलीबाबा के बिजनेस पार्टनर्स को काम्पिटीटर से सौदा करने से रोकती है। मार्केट रेगुलेटर के एक लाइन के बयान में संभावित पेनाल्टी या जांच रिपोर्ट की टाइमलाइन का जिक्र नहीं है। इसके अलावा रेगुलेटर ने फाइनेंशियल रेगुलेशंस पर हाई-लेवल मीटिंग को लेकर सहयोगी एंट ग्रुप कंपनी को भी समन भेजा है।

सेंट्रल बैंक और बैंकिंग वॉचडॉग ने अलग-अलग समन भेजा

चीन के सेंट्रल बैंक और बैंकिंग वॉचडॉग ने एंट ग्रुप को अलग-अलग समन भेजा है। एंट ग्रुप ने बयान जारी कर कहा है कि वह समन की स्टडी कर रहा है और सभी नियमों का अनुपालन करेगा। करोड़ों यूजर जुड़ने के बाद अलीबाबा और इसकी प्रतियोगी टेंसेंट होल्डिंग लिमिटेड पर रेगुलेटर्स का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इन दोनों कंपनियों का चीनी नागरिकों के दैनिक जीवन में बड़ा प्रभाव है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अलीबाबा और इसकी प्रतियोगी टेंसेंट होल्डिंग लिमिटेड पर रेगुलेटर्स का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
अलीबाबा ग्रुप के एकाधिकार को लेकर जांच करेगा चीन,  कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट अलीबाबा ग्रुप के एकाधिकार को लेकर जांच करेगा चीन,  कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा की गिरावट Reviewed by Insurance Advisor on December 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.