मिसेस बेक्टर्स की बाजार में 74% प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर 501 रुपए के भाव पर लिस्ट

प्रीमियम बिस्किट बनाने वाली कंपनी मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी की बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। गुरुवार को BSE पर शेयर 501 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। फिलहाल BSE में शेयर इश्यू प्राइस से 300 रुपए (104.46%) 588.85 के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शेयर NSE पर 500 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है।

सुबह 10:30 बजे कंपनी का शेयर 104.38% ऊपर 588.60 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। (सोर्स-BSE)

IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

मिसेस बैक्टर्स IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला। 540.54 करोड़ रुपए का यह अपने इश्यू साइज से 199 गुना अधिक भरा था, जो 2020 में सबसे बड़ा IPO सब्सक्रिप्शन है। IPO का रिटेल हिस्सा 29.28 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 176.85 गुना भरा था। गैर-संस्थागत निवेशक (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 620.86 गुना भरा था।

बता दें कि IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35%, QIB के लिए 50%, NII के लिए 15% हिस्सा रिजर्व था। कंपनी ने इसके लिए 40.54 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश इश्यू जारी किए। इसके अलावा 500 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर ऑफ सेल (OFS) के जरिए जारी किए गए।

साल का 15वां IPO

यह IPO 15-17 दिसंबर के बीच खुला था। 2020 में पहले दिन पूरी तरह सब्सक्राइब के लिहाज मिसेस बैक्टर्स का IPO 7वां बना था। इससे पहले हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी का IPO 2.86 गुना भरा था। साथ ही यह इस साल का पहला IPO रहा, जो पहले ही दिन पूरी तरह भरा था। इसका प्राइस बैंड 286-288 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी का प्रमुख कारोबार

मिसेस बैक्टर्स फूड स्पेशियलिटी का मुख्य कारोबार बिस्किट, ब्रेड और पाव रोटी बनाना है। सेबी में फाइल दस्तावेजों के मुताबिक मिसेस बैक्टर्स देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्त्रां (QSR) जैसे बर्गर किंग, मैक्डोनाल्ड, KFC और पिज्जा हट के लिए पाव रोटी सप्लाई करती है। कंपनी को इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 39 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी भारत के 26 राज्यों सहित कुल 64 देशों में अपने प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। कई ब्रोकरेज हाउसेस का मानना है कि आने वाले कुछ सालों में घरेलू बिस्कुट और बेकरी मार्केट 9% की दर से बढ़ेगा। ऐसे में कंपनी का कारोबार भी ग्रोथ करेगा।

IPO से मिलने वाली रकम का खर्च

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम को राजपुरा की मैन्युफैक्चरिंग एरिया का विस्तार करेगी। इसके अलावा नए बिस्किट प्रोडक्शन के निर्माण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी। स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने से कंपनी को लिस्टिंग का भी फायदा मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Listing of Mrs. Bectors at 74% premium in the market, shares listed at Rs. 501


To Contact Insurance and Investment Expert
Thanks for reading. Please Share, Comment, Like the post And Follow, Subscribe Insurance and Investment News
from Source
मिसेस बेक्टर्स की बाजार में 74% प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर 501 रुपए के भाव पर लिस्ट मिसेस बेक्टर्स की बाजार में 74% प्रीमियम पर लिस्टिंग, शेयर 501 रुपए के भाव पर लिस्ट Reviewed by Insurance Advisor on December 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.